1st टाइम भारत की यात्रा पर तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी, क्या हैं इसके ऐतिहासिक मायने

तालिबान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा को लेकर लोगों के जहन में कई सवाल है। सवाल यह भी है कि आखिर इस यात्रा से भारत को क्या फायदा होगा? ऐसे ही तमाम सवालों का जवाब एक्सपर्ट अभिषेक खरे ने साझा किया।

Share this Video

तालिबान के विदेश मंत्री मुत्ताकी की ऐतिहासिक भारत यात्रा को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की ऐतिहासिक भारत यात्रा 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक हो रही है। इसको लेकर पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। भारत को अमीर खान मुत्ताकी की यात्रा से क्या बेनिफिट हो सकते हैं ? अफगानिस्तान को क्या बेनिफिट हो सकते हैं? इसी के साथ भारत को क्या सावधानी रखना चाहिए और इसका क्या दूरगामी असर होगा। वहीं एशिया की और दुनिया के राजनीति में क्या इसका असर पड़ेगा इन तमाम चीजों को लेकर विदेशी मामलों के जानकार अभिषेक खरे के द्वारा जानकारी साझा की गई। 

Related Video