मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की थी। दोनों की शादी जयपुर के उमैद भवन पैलेस में हुई थी। इस शादी में शामिल होने प्रियंका चोपड़ा का पूरा ससुराल पक्ष आया था। हालांकि, प्रियंका की शादी के दौरान उनके जेठ की शादी नहीं हई थी, बावजूद इसके उनकी होने वाली जेठानी सोफी टर्नर प्रियंका की रॉयल वेडिंग में शामिल हुई थी। बता दें कि प्रियंका शादी के बाद ज्यादातर विदेश में ही रहती है। कभी-कभी वे इंडिया आती रहती है। प्रियंका आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थी।