मुंबई. अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी 43 साल पुरानी फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' के मुहूर्त की फोटो शेयर की है। इसमें वे फिल्म के डायरेक्टर मनमोहन देसाई, परवीन बाबी, शबाना आजमी, नीतू सिंह, विनोद खन्ना और धर्मेंद्र के साथ नजर आ रहे हैं। बिग बी ने इसके साथ बताया है कि 'अमर अकबर एंथोनी' सिर्फ मुंबई के 25 थिएटर्स में 25 सप्ताह तक चली थी। धर्मेंद्र ने फिल्म का मुहूर्त क्लैप दिया था। आपको बता दें कि इस फिल्म से जुड़े करीब 10 सेलेब्स अब इस दुनिया में नहीं है। इस फिल्म के लिए अमिताभ को पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।