- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- प्रियंका की जेठानी ने खोला राज, बोली जब हम शादी में भारत गए थे तो हमारे साथ हुआ था ऐसा व्यवहार
प्रियंका की जेठानी ने खोला राज, बोली जब हम शादी में भारत गए थे तो हमारे साथ हुआ था ऐसा व्यवहार
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की थी। दोनों की शादी जयपुर के उमैद भवन पैलेस में हुई थी। इस शादी में शामिल होने प्रियंका चोपड़ा का पूरा ससुराल पक्ष आया था। हालांकि, प्रियंका की शादी के दौरान उनके जेठ की शादी नहीं हई थी, बावजूद इसके उनकी होने वाली जेठानी सोफी टर्नर प्रियंका की रॉयल वेडिंग में शामिल हुई थी। बता दें कि प्रियंका शादी के बाद ज्यादातर विदेश में ही रहती है। कभी-कभी वे इंडिया आती रहती है। प्रियंका आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थी।
| Updated : Mar 10 2020, 11:23 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
हाल ही में सोफी ने एक इंटरव्यू में देवरानी प्रियंका की शादी, व्यवस्थाओं और उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर बात की।
27
सोफी ने एले यूएस को दिए इंटरव्यू में बताया- हम जब निक और प्रियंका की शादी के लिए भारत गए थे तो हमारे साथ एकदम शाही लोगों की तरह व्यवहार किया गया था। प्रियंका को भारत में पूजा जाता है। अपने इंटरव्यू में सोफी ने देवरानी प्रियंका की तारीफों के खूब पुल बांधे।
37
सोफी ने बताया- इंडिया में प्रियंका को लेकर लोगों में एक तरह से दीवानगी है। आपको खुद को याद दिलाना होगा कि वह 20 साल से बॉलीवुड में हैं। वह भारत में एक फेमस हस्ती हैं। जब हम वहां निक और उनकी शादी के लिए गए थे तो हमारे साथ बिल्कुल शाही अंदाज में व्यवहार किया गया था। उनकी वहां पूजा की जाती है। अपने इंटरव्यू में सोफी ने प्रियंका के परिवार के बारे में भी कई बातें कीं।
47
सोफी ने जोनास फैमिली के बारे में बात करते हुए कहा- वो लोग बहुत अच्छे इंसान हैं। ऐसा लगता है जैसे वह हमसे केवल 10 मिनट की दूरी पर ही रहते हैं। भले ही केविन जोनास और डेनियल जोनास न्यू जर्सी में रहते हों, लेकिन हम उनसे हमेशा मिलते हैं। ऐसा लगता है कि हम एक बड़ा परिवार हैं, क्योंकि घर के सभी लड़के बेस्ट फ्रेंड्स की तरह हैं।
57
आपको बता दें कि प्रियंका जल्दी ही चाची बनने वाली है। खबर है कि सोफी और सिंगर जो जोनास के घर नया मेहमान आने वाला है। हालांकि, इस बात पर एक्ट्रेस ने अभी तक खुलकर कोई बात नहीं की है।
67
वहीं, प्रियंका की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में थे। फिलहाल प्रियंका के साथ किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है।
77
बता दें कि हिट हॉलीवुड सीरीज 'मैट्रिक्स' में प्रियंका की एंट्री होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका सीरीज के चौथी फिल्म में नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपना हॉलीवुड डेब्यू यूएस टीवी सीरीज क्वांटिको से किया था। इसके अलावा वह बेवॉच में भी नजर आ चुकी हैं।