• All
  • 95 NEWS
  • 38 PHOTOS
  • 33 WEBSTORIESS
166 Stories
Asianet Image

Weight Loss Tips: Xmas से लेकर New year पार्टी में ऐसे दिखें स्लिम-ट्रिम, वेट कंट्रोल के लिए अपनाएं ये टिप्स

Dec 19 2021, 12:03 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : इस वक्त सबके दिल और दिमाग पर क्रिसमस (christmas 2021) और न्यू ईयर पार्टी (New year 2022) का खुमार छाया हुआ है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की तैयारी कर रहे है कि कौन सी ड्रेस पहना है, कौन से फुटवेयर कैरी करना है और कौन सी हेयर स्टाइल बनाना है? लेकिन, जो सबसे जरूरी होता है उसे हम नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल, मौज मस्ती और पार्टी के माहौल में अक्सर हम अपनी फिटनेस रेजीम (fitness regime) को अनदेखा कर देते हैं और इसके कारण हमारा वजन 2 से 4 किलो तक बढ़ जाता है। ऐसे में हमें जो कपड़े पहने होते है, वो हमें फिट नहीं आते है, तो फेस्टिव सीजन के दौरान कैसे आप अपना वेट कंट्रोल करें, इसके लिए हम आपको देते हैं कुछ जरूरी टिप्स...

Asianet Image

Weight loss Story: जब 70 किलो पहुंच गया था इस लड़के का वजन, 3 महीने में ऐसे बनाई तगड़ी बॉडी

Mar 17 2021, 04:40 PM IST

हेल्थ डेस्क. रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण वजन बढ़ना बहुत आम बात है। मोटापा कम करना अधिकांश लोगों के लिए काफी मुश्किल काम है। इसके लिए लोग एक्सरसाइज और डाइटिंग सहित बहुत से उपाय करते हैं। लेकिन मोटिवेशन न मिलने के कारण वे जल्दी ही हार मान लेते हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सच्चे इरादों से कुछ कर गुजरते हैं। उनकी लाइफ एक दिन दूसरों के लिए मिसाल बन जाती है। 25 साल के फिटनेस कंसल्टेंट अनमोल सचदेवा (Anmol Sachdeva)  की वेट लॉस जर्नी भी कुछ ऐसी ही इंस्पायरिंग है। आज सुपर हॉट और फिट नजर आने वाले अनमोल का वजन कभी बढ़कर 70 किलो पहुंच गया था लेकिन उन्होंने इसको सीरियसली लेते हुए फिटनेस को अपनाया। 70 kg वाले अनमोल ने 3 महीने में खतरनाक सॉलिड बॉडी बना ली। वेट लॉस स्टोरी में आइए जानते हैं ये चमत्कार कैसे हुआ-

 

 

 

Asianet Image

Weight Loss Story: मोटापे पर ताने सुन-सुनकर थकीं तनुश्री ने घटाया 15 किलो वजन, फिटनेस बनाने ये डाइट आई काम

Mar 15 2021, 06:40 PM IST

हेल्थ डेस्क. दोस्तों, फिटनेस के मामले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सबसे ज्यादा फॉलो किए जाते हैं। चाहे जॉन अब्राहम की माचो मैन बॉडी रही हो ऋतिक रोशन के सिक्स पैक एब्स। वहीं अभिनेत्रियों में आजकल कैटरीना, शिल्पा शेट्टी और दिशा पाटनी महिलाओं की फेवरेट बनी हुई हैं। ऐसे में अभिनेत्रियों पर फिट और हेल्दी रहने का प्रेशर ज्यादा हो जाता है। पर कई बार कुछ सेलिब्रिटीज मोटापे के भी शिकार हो जाते हैं। हाल में अभिनेता फरदीन खान का ट्रांसफॉर्मेशन काफी चर्चा में रहा। अब आशिक बनाया आपने की अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अपनी फिटनेस को लेकर लाइम लाइट में हैं। मीटू कैम्पेन शुरू करने वाली तनुश्री ने 15 से 17 किलो वजन कम किया। अपने इस वेटलॉस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद उन्होंने सभी को चौंका दिया है। अब वे अपने स्लिम-ट्रिम अंदाज में एक बार फिर बॉलीवुड में कम बैक करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वेटलॉस स्टोरी शेयर की है।

Asianet Image

Weight Loss Story: वेट लॉस करने रोटी-चावल बिल्कुल छोड़ बैठी ये लड़की, ऐसे 8 महीने में घटाया 30 किलो वजन

Mar 12 2021, 07:03 PM IST

हेल्थ डेस्क. Weight Loss Story: दोस्तों, मोटापे की समस्या आजकल बढ़ती ही जा रही है। बच्चों से लेकर बूढ़ों में मोटापा पैर पसार रहा है। जीवनशैली और जंक फूड के अधिक सेवन से आज कल अधिकांश लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं। एक बार वजन बढ़ जाने पर उसे घटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बहुत से लोग वजन कम करने की सोचते हैं लेकिन जिम, डायट का खर्चा आदि को सोचकर इरादे बदल लेते हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्होंने वेट लॉस करके फिटनेस को अपनाया और आज हेल्दी लाइफ जी रहे हैं। वेट लॉस के लिए सैकड़ों लोगों की प्रेरणा बनी एक ऐसी ही लड़की की कहानी हम आपको बताएंगे।

Asianet Image

Weight Loss Story: एक दिन में 20-20 रोटी खाता था ये लड़का, फिर 30 Kg वजन घटा बना लिए डोले-शोले

Mar 09 2021, 07:23 PM IST

हेल्थ डेस्क. Weight Loss Story: दोस्तों, अंग्रेजी में एक कहावत है कि "Health Is Wealth"  ऐसे में फिटनेस भी एक प्रीविलेज की तरह माना जाता है। फिटनेस पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे ही खेमेंद्र सिंह चौधरी ने न सिर्फ मेहनत से फिटनेस पाई बल्कि कई अवॉर्ड भी जीते। वो वायएमसीए के दो बार के विजेता और दो बार मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। लेकिन एक समय वो भी था जब खेमेंद्र 20-20 रोटियां खाते थे। उन्हें फिटनेस से कोई मतलब नहीं था बल्कि वो तंदरुस्ती चाहते थे। फिर एक घटना ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने 30 किलो वजन घटाकर डोले-शोले बनाएं और फिटनेस चैंपियनशिप जीते। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस जर्नी-

Asianet Image

weight loss story: 190 किलो की लड़की ने घटाया 127 kg वजन, वेट लॉस जर्नी है बहुत दर्दनाक

Mar 07 2021, 04:28 PM IST

हेल्थ डेस्क. Weight Loss Story: मोटापे से परेशान लोगों को कई तरह की बीमारियों और शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। कई बार कुछ लोग 100 किलो से ज्यादा वजन गेन कर लेते हैं और उनकी जिंदगी दूभर हो जाती है। हालांकि उन्हें शुरुआत में इसका पता नहीं चलता लेकिन बाद में वो चलने-फिरने लायक भी नहीं रहते। ऐसे ही ब्रिटेन की रहने वाली एक 26 साल की लड़की 190.5 किलो की थी। फिर उन्होंने गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी के दम पर अपने वजन को 127 किलो तक कम करके लोगों को हैरान कर दिया। इस लड़की का नाम एरिका ओल्सन है, जो उटा के क्लियरफील्ड में रहती हैं। उन्होंने वजन घटाने के लिए दर्दनाक सर्जरी का सहारा लिया। हालांकि सर्जरी के उन्होंने वर्कआउट और डाइट को पूरा मेन्टेन किया। आइए जानते हैं एरिका के फैट टू फिट होने की वेट लॉस स्टोरी-

Asianet Image

Weight Loss Story: गर्लफ्रेंड के लिए 244 किलो के लड़के ने घटाया 140kg, एक साल के बाद देख पहचान न पाई वो

Mar 06 2021, 07:18 PM IST

हेल्थ डेस्क. Weight Loss Story: विदेशों में मोटापे की समस्या से परेशान लोगों की कई बार अनोखी कहानियां सामने आती हैं। कुछ लोगों का वजन सौ किलो से लेकर 200 किलो तक पहुंच जाता है। जंक फूड की आदत से लेकर बीमारियां तक मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। ऐसे ही एक John Allaire नाम के एक शख्स का वजन करीब 244 किलो हो गया था। उनकी प्रेमिका को उनके वजन से कोई परेशानी नहीं थी उसकी मोहब्बत देख जॉन ने वेट लॉस करने का फैसला लिया। आपने कई बार सुना होगा कि लोग प्यार में किसी भी हद को पार कर जाते हैं। अपने प्यार के लिए लोग खुद को ही बदल लेते हैं। ऐसे ही जॉन ने Fat to Fit होने की ठान ली। वेट लॉस स्टोरी में आइए जानते हैं उनकी फिटनेस जर्नी -

Top Stories