
CRPF के वीर K-9 Dog “EGO” को आखिरी सलाम
छत्तीसगढ़ के सुकमा में आज CRPF की 74वीं बटालियन के वीर K-9 डॉग “EGO” को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।EGO ने अपने सेवा काल में देश की सुरक्षा में अमूल्य योगदान दिया —IED की खोज, नक्सल इलाकों में ऑपरेशन और कई जवानों की जान बचाने जैसे वीरतापूर्ण कार्य किए।28 अक्टूबर 2025 को “EGO” ने अंतिम सांस ली,और 29 अक्टूबर को पूरे सम्मान के साथ उसे विदाई दी गई।श्रद्धांजलि समारोह में अधिकारियों और जवानों की आंखें नम थीं,हर कोई अपने साथी को आखिरी सलाम दे रहा था।