)
पंजाब में बाढ़ से मची तबाही, हालात ऐसे की छलक पड़े लोगों के आंसू
पंजाब में कई जगहों पर बाढ़ के बाद हालात बेहद खराब है। इस बीच राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों ने बताया कि किस तरह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब में बाढ़ की वजह से हाहाकार देखने को मिल रहा है। हर तरफ हालात खराब हैं। कई जगहों पर पानी भरने की वजह से लोगों को निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोग अपने ही घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। इस बीच तमाम जगहों पर रेस्क्यू अभियान भी चलाया जा रहा है और लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। पंजाब में इन बिगड़ते हालात के बीच सरकार भी अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। प्रशासन की ओर से भी कई कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं इन सब के बीच लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं।