MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News

Entertainment News

फीचर्डबॉलीवुडटीवीदक्षिण सिनेमाभोजपुरी
अन्य मनोरंजन समाचार

और खबरें

सुशांत सिंह का अंतिम संस्कार, दोस्त को विदाई देने पहुंची शक्ति कपूर की बेटी, ये सेलेब्स भी दिखे
सुशांत सिंह का अंतिम संस्कार, दोस्त को विदाई देने पहुंची शक्ति कपूर की बेटी, ये सेलेब्स भी दिखे

मुंबई. मात्र 34 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में हुआ। भारी बारिश के बीच दोस्त को विदाई देने शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर चेहरे पर मास्क लगाकर पहुंची। इसके अलावा कृति सेनन सहित इंडस्ट्री से जुड़े कुछ और लोग भी इस मौके पर नजर आए। बेटे की अंतिम यात्रा में सुशांत के पिता को संभालना मुश्किल हो रहा था। परिवारवालों ने उन्हें सहारा दिया तब कहीं जाकर वे चल पाए। शमशान घाट पर इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। अंतिम संस्कार में सुशांत के पिता केके सिंह, बहनें, बहनोई और चचेरे भाई विधायक नीरज सिंह बबलू शामिल रहे। इसके अलावा कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव, सुनील शेट्टी, वरुण शर्मा और अर्जुन बिजलानी सहित कई सेलेब्स मौजूद थे।

ये शख्स उठा लेता सुशांत का फोन तो शायद बच जाती उनकी जान, अब भड़के लोग एक्टर को सुना रहे खरी-खोटी
ये शख्स उठा लेता सुशांत का फोन तो शायद बच जाती उनकी जान, अब भड़के लोग एक्टर को सुना रहे खरी-खोटी

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि आम लोग भी हैरान हैं। उन्होंने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने की वजह फांसी को ही बताया गया है। ऐसे में हर किसी के जेहन में ये सवाल कौंध रहा है कि आखिर सुशांत को ऐसा कौन-सा गम था, जिसकी वजह से उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठाया। सुसाइड से पहले सुशांत ने अपने दोस्त महेश शेट्टी को 2 बार फोन लगाया था। हालांकि महेश ने तब उनका फोन नहीं उठाया था। 

जब ऐश्वर्या के साथ सुशांत ने किया था डांस, एक्ट्रेस को उठा तो लिया लेकिन नीचे उतारना ही भूल गए
जब ऐश्वर्या के साथ सुशांत ने किया था डांस, एक्ट्रेस को उठा तो लिया लेकिन नीचे उतारना ही भूल गए

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी फांसी की बात साबित हुई है। 34 साल के सुशांत का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में होगा। उनके पिता केके सिंह, बड़ी बहन और चचेरे भाई विधायक नीरज कुमार मुंबई पहुंच गए हैं। बता दें कि सुशांत बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते थे। सुशांत ऐश्वर्या राय के बहुत बड़े फैन थे। जब उन्होंने अपना करियर शुरू भी नहीं किया था तभी से वो ऐश के दीवाने थे। 

चेहरे पर मास्क और आंखों में आंसू लिए मुंबई पहुंचा सुशांत का परिवार, यहां होगा अंतिम संस्कार
चेहरे पर मास्क और आंखों में आंसू लिए मुंबई पहुंचा सुशांत का परिवार, यहां होगा अंतिम संस्कार

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उनके शव का देर रात पोस्टमार्टम हुआ। सामने आई जानकारी के मुताबिक उनकी मौत फंदे पर लटकने से ही हुई है। मुंबई पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने खुदकुशी की है। हालांकि, अभी तक इसका कारण पता नहीं चल सका है। उनके घर को भी सील कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम मुंबई में सोमवार को शाम 4 बजे तक किया जाएगा। रविवार देर रात उनका परिवार मुंबई पहुंचा है। 

पुराने प्यार को भुलाने सुशांत ने डिलीट कर दी थीं फोटो, जिंदगी में सब मिला पर एक चीज रह गई अधूरी
पुराने प्यार को भुलाने सुशांत ने डिलीट कर दी थीं फोटो, जिंदगी में सब मिला पर एक चीज रह गई अधूरी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे, कई सालों तक संघर्ष करने के बाद सुशांत के पास अब नाम, पैसा और शोहरत सबकुछ था। हालांकि सबकुछ होने के बावजूद उनकी जिंदगी में एक अधूरापन था। शायद इसी अधूरेपन की वजह से उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा। 

अस्पताल पहुंची सुशांत की बहन, इसलिए हो रही पोस्टमार्टम में देरी, पुलिस खंगालेगी अकाउंट डिटेल
अस्पताल पहुंची सुशांत की बहन, इसलिए हो रही पोस्टमार्टम में देरी, पुलिस खंगालेगी अकाउंट डिटेल

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। अभी तक उनके सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच कर रही है और उनके घर को भी सील कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। कहा ये भी जा रहा है कि सुशांत घर पर दो कुक, एक नौकर और एक डिजाइनर के साथ रहते थे। वे रात में अपने कमरे में सोने के लिए गए। लेकिन जब सुबह उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और कुछ जवाब नहीं दिया तो उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और वह फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। उन्होंने हरे रंग के कपड़े से फंदा बनाकर सुसाइड किया है।

सुशांत ने हरे रंग के कपड़े से बनाया फांसी का फंदा, खुदकुशी से पहले आखिर किसे किया था फोन?
सुशांत ने हरे रंग के कपड़े से बनाया फांसी का फंदा, खुदकुशी से पहले आखिर किसे किया था फोन?

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इसी बीच, सुशांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत ने अपने बेडरूम में हरे रंग के कपड़े से फांसी का फंदा बनाया था। हालांकि पुलिस को सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कभी 6 लोगों के साथ सुशांत को शेयर करना पड़ता था कमरा, फिर ऐसी चमकी किस्मत की चांद पर खरीदा प्लॉट
कभी 6 लोगों के साथ सुशांत को शेयर करना पड़ता था कमरा, फिर ऐसी चमकी किस्मत की चांद पर खरीदा प्लॉट

मुंबई। पीके और धोनी जैसी फिल्मों के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि जनवरी, 1986 में बिहार में पैदा हुए सुशांत ने बॉलीवुड तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया। उनकी पहली कमाई महज 250 रुपए थी। हालांकि स्टार बनने के बाद सुशांत ने न सिर्फ चांद पर एक प्लॉट खरीदा, बल्कि उसे देखने के लिए दूरबीन भी ले आए थे।

रातभर सुशांत ने दोस्तों संग की पार्टी, सुबह नहीं उठे तो तोड़ा दरवाजा, फंदे पर लटकी थी बॉडी
रातभर सुशांत ने दोस्तों संग की पार्टी, सुबह नहीं उठे तो तोड़ा दरवाजा, फंदे पर लटकी थी बॉडी

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। अभी तक उनके सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच कर रही है और उनके घऱ को भी सील कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। कहा ये भी जा रहा है कि सुशांत के घर उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। पार्टी करके वे रात में अपने कमरे में सोने के लिए गए। लेकिन जब सुबह उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और कुछ जवाब नहीं दिया तो उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और वह फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले।

किसी ने की खुदकुशी तो किसी की कोरोना से गई जान, 84 दिन में दुनिया छोड़ गए ये 14 बॉलीवुड सेलेब्स
किसी ने की खुदकुशी तो किसी की कोरोना से गई जान, 84 दिन में दुनिया छोड़ गए ये 14 बॉलीवुड सेलेब्स

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। 8 जून को उनकी मैनेजर दिशा सलियन ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' समेत कई फिल्मों में काम किया है। वैसे कोरोना लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के कई सुपरस्टार दुनिया को अलविदा कह गए। इनमें इरफान खान से लेकर ऋषि कपूर तक कई सेलेब्स शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में।

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 1103
  • 1104
  • 1105
  • 1106
  • 1107
  • 1108
  • 1109
  • 1110
  • 1111
  • ...
  • 1316
  • 1317
  • 1318
  • next >
Top Stories