MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • पुराने प्यार को भुलाने सुशांत ने डिलीट कर दी थीं फोटो, जिंदगी में सब मिला पर एक चीज रह गई अधूरी

पुराने प्यार को भुलाने सुशांत ने डिलीट कर दी थीं फोटो, जिंदगी में सब मिला पर एक चीज रह गई अधूरी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे, कई सालों तक संघर्ष करने के बाद सुशांत के पास अब नाम, पैसा और शोहरत सबकुछ था। हालांकि सबकुछ होने के बावजूद उनकी जिंदगी में एक अधूरापन था। शायद इसी अधूरेपन की वजह से उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 17 2020, 12:19 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

कभी पॉपुलर टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत की को-स्टार रहीं अंकिता लोखंडे से उनका अफेयर था। दोनों कई सालों तक लिव-इन में रहे। खबरें तो यहां तक भी थीं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, सुशांत को उनका पहला प्यार नसीब नहीं हुआ और 7 साल बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।  

27
Asianet Image

इसके बाद सुशांत ने अपने पहले प्यार और उसकी यादों को मिटाने के लिए मार्च 2019 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सारी फोटो डिलीट कर दी थीं। इनमें से उनकी कई फोटो अंकिता लोखंडे के साथ भी थीं।  

37
Asianet Image

कहा जाता है कि अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत की नजदीकियां 'राब्ता' की एक्ट्रेस कृति सेनन से बढ़ गई थीं। कहा तो ये भी जाता है कि अंकिता से सुशांत के ब्रेकअप की वजह भी कृति सेनन थीं।

47
Asianet Image

हालांकि कृति सेनन से भी सुशांत का रिश्ता बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चला और 2017 में ही इनका ब्रेकअप हो गया। 

57
Asianet Image

कृति सेनन से ब्रेकअप के बाद सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के करीब आए। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। दोनों को पेरिस और लद्दाख की ट्रिप पर भी साथ देखा गया था। हालांकि सुशांत और रिया ने कभी भी अपने रिश्तों को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा। दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते थे। 

67
Asianet Image

सुशांत सिंह राजपूत ने 21 जनवरी 2020 को ही 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्हें सबसे खास विश 'जलेबी' की एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने ही दिया था। 

77
Asianet Image

रिया ने सुशांत के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्हें गोल्डन हार्ट वाला इंसान बताया था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन पिछले एक साल से रिया ही उनका प्रोफेशनल वर्क मैनेज कर रही थीं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
फुल स्लीव ब्लाउज, ब्लू साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, Pics Viral
फुल स्लीव ब्लाउज, ब्लू साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, Pics Viral
सिंगल हुक ब्लाउज, पीठ पर निशान, आखिर क्या दिखाना चाहती हैं  Monalisa
सिंगल हुक ब्लाउज, पीठ पर निशान, आखिर क्या दिखाना चाहती हैं Monalisa
Akanksha Puri ने बेडरूम से दिए दनादन पोज, फैंस बोले- खेसारी कहां है
Akanksha Puri ने बेडरूम से दिए दनादन पोज, फैंस बोले- खेसारी कहां है
Top Stories