- Home
- Business
- Share Market Today: बाजार की तूफानी तेजी में भी 9 शेयरों ने दिया 440 वोल्ट का झटका! आपकी कमाई भी तो नहीं डूबी?
Share Market Today: बाजार की तूफानी तेजी में भी 9 शेयरों ने दिया 440 वोल्ट का झटका! आपकी कमाई भी तो नहीं डूबी?
Stock Market Today: आज सेंसेक्स 2946 अंक बढ़कर 77,563 और निफ्टी 874 अंक ऊपर 23,997 पर बंद हुआ। लेकिन जब ज्यादातर शेयर जश्न मना रहे थे, तब Nifty-50 के 9 शेयरों ने निवेशकों को जोर का झटका दिया। जानिए ये शेयर कौन से हैं और इनमें गिरावट क्यों आई?

शेयर बाजार में इतनी तेजी क्यों आई?
आज सेंसेक्स 3.95% उछलकर 77,563 और निफ्टी भी 3.78% की छलांग लगाकर 23,997 पर बंद हुआ। इस तेजी के पीछे 3 सबसे बड़े कारण रहें। पहला US-Iran के बीच सीजफायर। युद्ध टलने की खबर ने ग्लोबल मार्केट में जोश भर दिया। दूसरा क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट से भारतीय बाजार खिल उठे और तीसरा बाजार का 'डर मापने वाला मीटर' यानी India VIX 20% तक गिर गया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
स्टॉक मार्केट की रैली में किस सेक्टर के शेयर गिरे?
शेयर बाजार की इस तूफानी रैली में जब ज्यादातर सेक्टर्स दौड़ लगा रहे थे। ऑटो, बैंकिंग और FMCG जैसे सेक्टर रॉकेट की स्पीड से भाग रहे थे, तब निफ्टी के 9 शेयर 'विलेन' साबित हुए। इनमें कोल इंडिया से लेकर टेक महिंद्रा जैसे बड़े नाम शामिल रहें।
Coal India Share: सबसे बड़ा झटका
आज के दिन का सबसे बड़ा लूजर कोल इंडिया का शेयर रहा। जहां पूरा बाजार भाग रहा था, वहीं यह शेयर करीब 3% तक टूट गया। पिछले 5 दिनों में भी यह 2% नीचे जा चुका है। यह स्टॉक 3.02% गिरकर 449 रुपए पर बंद हुआ।
IT Stocks ने उम्मीदों पर पानी फेरा
बाजार की तेजी में IT शेयरों ने भी साथ नहीं दिया। टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) 1.35% गिरकर 1,453.50 के लेवल पर बंद हुआ। विप्रो (Wipro) के शेयर में भी हल्की गिरावट आई और यह 0.55% टूटकर 203.59 रुपए पर बंद हुआ।
ये दिग्गज स्टॉक्स भी रहे सुस्त
दिग्गज कंपनियों की लिस्ट में शामिल Nestle India, Sun Pharma और Dr Reddy’s जैसे शेयरों में भी आज सुस्ती रही। वहीं ONGC, Power Grid और Hindalco भी गिरावट वाले शेयरों की लिस्ट में शामिल रहे। नेस्ले इंडिया 1,214.60, सन फार्मा 1,713, डॉ. रेड्डी 1,193, ONGC 285.85, पावर ग्रिड 295 और हिंडाल्को 951.85 रुपए पर बंद हुआ। हैरानी की बात यह है कि भले ही इन कंपनियों के पर्सनल शेयर गिरे हों, लेकिन IT और फार्मा सेक्टर के इंडेक्स (Index) फिर भी हरे निशान में बने रहे। यानी गिरावट सिर्फ कुछ चुनिंदा शेयरों तक ही सीमित थी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (Certified Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

