DMart Share भागा… लेकिन असली रैली अभी बाकी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट
DMart Share Price Target: जहां एक तरफ बाजार में उथल-पुथल मची है, वहीं DMart (Avenue Supermarts) के शेयरों ने ऐसी दौड़ लगाई कि देखने वाले देखते रह गए। बुधवार को शेयर करीब 8% से ज्यादा उछला और आज भी तेजी में है। ब्रोकरेज ने इस पर बड़ा टारगेट दिया है।

डीमार्ट शेयरों में तेजी क्यों आई?
डीमार्ट के पीछे दौड़ने की सबसे बड़ी वजह इसकी विस्तार की रफ्तार (Expansion Speed) है। कंपनी ने महज 4 दिनों के भीतर अपने स्टोर्स की संख्या 478 से बढ़ाकर 500 पहुंचा दी है। लखनऊ, पुणे और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से लेकर ओडिशा और उत्तराखंड जैसे नए राज्यों तक, डीमार्ट अब हर जगह अपनी पहुंच बना रहा है। रिटेल बिजनेस में जितने ज्यादा स्टोर होंगे, उतनी ही ज्यादा बिक्री और मुनाफा होगा, यही गणित निवेशकों को पसंद आ रहा है।
राधाकिशन दमानी की दौलत में ₹16,100 करोड़ का इजाफा
जैसे ही शेयर की कीमत बढ़ी, कंपनी के प्रमोटर राधाकिशन दमानी और उनके परिवार की नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल आया। सिर्फ दो दिनों के भीतर उनकी वेल्थ ₹16,100 करोड़ बढ़ गई। जब प्रमोटर की वैल्यू इतनी तेजी से बढ़ती है, तो बाजार में कंपनी की साख और मजबूत हो जाती है।
क्या अब भी खरीदारी का मौका है?
कई निवेशक सोच रहे होंगे कि शेयर तो भाग चुका है, क्या अब हाथ आएगा? एक्सपर्ट्स के आंकड़े कुछ और ही कह रहे हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA इस शेयर पर बहुत ज्यादा भरोसा जता रही है। उन्होंने ₹6,583 का टारगेट दिया है। यानी मौजूदा भाव से भी इसमें एक बड़ी तेजी की गुंजाइश दिख रही है। Morgan Stanley ने भी टारगेट बढ़ाकर ₹4,552 कर दिया है। इनका मानना है कि अगले साल तक कंपनी करीब 85 और नए स्टोर खोल सकती है।
DMart Share की कीमत अभी कितनी है?
आज 2 अप्रैल की सुबह शेयर बाजार में करीब 1,500 अंकों की गिरावट है। लेकिन डीमार्ट (Avenue Supermarts) के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सुबह 11 बजे तक 0.55% की तेजी के साथ 4,294.40 रुपए पर है।
DMart Share में रिकवरी की अभी पूरी गुंजाइश बाकी
एक्सपर्ट्स के अनुसार, भले ही शेयर आज 8% भागा है, लेकिन यह अभी भी अपने सबसे ऊंचे स्तर (52-week High) से करीब 12% नीचे मिल रहा है। इसका मतलब है कि शेयर में अभी पुरानी ऊंचाई छूने और उसे पार करने का दम बाकी है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

