'धुरंधर 2' की कमाई से रॉकेट बना ये शेयर, 4 घंटे की फिल्म ने करा दी नोटों की बारिश!
PVR Inox Share: बॉक्स ऑफिस पर मचे 'धुरंधर 2' के गदर ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि शेयर बाजार के एक दिग्गज शेयर में भी जान फूंक दी है। 4 घंटे की इस फिल्म से PVR Inox Ltd ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पढ़िए लेटेस्ट रिपोर्ट…

PVR INOX Share ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' फिल्म ने PVR की कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। PVR INOX की कमाई में इस बार करीब 19% का उछाल आ सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है फिल्म का लंबा होना। 'धुरंधर 2' लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म है।
पॉपकॉर्न और टिकट से जमकर बरसे पैसे
'धुरंधर 2' का क्रेज इतना था कि एक टिकट की औसत कीमत ₹310 तक पहुंच गई। फिल्म लंबी थी, तो लोग इंटरवल में पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक पर भी खूब पैसे खर्च कर रहे हैं। औसतन एक आदमी खाने-पीने पर ₹158 खर्च कर रहा है। इसी वजह से कंपनी का शुद्ध मुनाफा (EBITDA) 41% बढ़कर ₹400 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।
'धुरंधर 2' के गानों ने भी कूटे करोड़ों
'धुरंधर' का असर सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं है। इस फिल्म के गानों की वजह से म्यूजिक कंपनी सारेगामा (Saregama) की भी चांदी हो गई है। बिना किसी बड़ी बॉलीवुड रिलीज के भी, म्यूजिक लाइसेंसिंग से होने वाली इनकी कमाई में 15% की बढ़त देखी गई है।
टीवी चैनल्स के लिए 'विलेन' बनी ये स्थिति
एक तरफ जहाँ सिनेमाघर नोटों की बारिश में भीग रहे हैं, वहीं टीवी चैनल्स (Broadcasters) के लिए ये समय थोड़ा मुश्किल भरा है। Zee Entertainment जैसी कंपनियों की कमाई में गिरावट आने की आशंका है क्योंकि विज्ञापनों से होने वाली आय अभी सुस्त पड़ी है।
PVR INOX Share में पैसे लगाएं या नहीं?
ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने PVR INOX को अपनी 'टॉप-पिक' यानी सबसे पसंदीदा शेयर बताया है। आज 7 अप्रैल को इस शेयर में तेजी देखी गई। आज यह स्टॉक 0.63% की तेजी के साथ 945 रुपए पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में 'Toxic', 'भूत बंगला' और 'स्टार वॉर्स' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो इस तेजी को बरकरार रखेंगी।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। यहां बताए गए शेयर बाजार के आंकड़े, ब्रोकरेज फर्म (Nuvama) की रिपोर्ट और अनुमानों पर आधारित हैं। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

