MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Top 10 Gainers Today: सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़ा 11 महीने का रिकॉर्ड, महज 3 घंटे में 10 शेयरों ने बनाया मालामाल!

Top 10 Gainers Today: सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़ा 11 महीने का रिकॉर्ड, महज 3 घंटे में 10 शेयरों ने बनाया मालामाल!

Stock Market Update Today: अमेरिका-ईरान सीजफायर, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और RBI के ब्याज दरों में बदलाव न करने का असर आज बाजार पर दिख रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी ने 11 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस दौरान निफ्टी-50 के 10 शेयर गदर काट रहे हैं...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 08 2026, 12:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Gemini

Shriram Finance Share

आज की रेस में श्रीराम फाइनेंस सबसे तेज दौड़ने वाला घोड़ा साबित हुआ है। यह शेयर 10.42% की भारी बढ़त के साथ टॉप गेनर बना हुआ है। आज सुबह यह ₹975 पर खुला और देखते ही देखते ₹1,035.45 के हाई स्तर पर पहुंच गया। कल यह ₹930 पर बंद हुआ था।

210
Image Credit : AI Generated

InterGlobe Aviation Share

कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई गिरावट का सबसे सीधा फायदा इंडिगो को मिला है। इंडिगो के शेयर में आज 9.91% की उड़ान देखी जा रही है। ₹4,268 के पिछले बंद के मुकाबले आज यह ₹4,600 पर खुला और ₹4,744 का हाई बनाया।

Related Articles

Related image1
IndiGo Share Price Target: हर शेयर पर होगी ₹2,000 की कमाई! ब्रोकरेज ने बताया 'कमाऊ स्टॉक'
Related image2
DMart Share भागा… लेकिन असली रैली अभी बाकी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट
310
Image Credit : Gemini

Adani Enterprises Share

अडानी ग्रुप के शेयरों में आज फिर से पुरानी रौनक लौटती दिख रही है। यह शेयर 8.45% बढ़कर ₹2,041.20 पर ट्रेड कर रहा है। आज यह ₹2,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर खुला और ₹2,099 के हाई तक गया। भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम (करीब 31 लाख शेयर) यह बताता है कि बड़े निवेशक इस शेयर में वापस लौट रहे हैं।

410
Image Credit : Gemini

TMPV Share

ऑटो सेक्टर में टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने आज सबको चौंका दिया है। शेयर में आज 8.24% की शानदार मजबूती देखी गई। कल ₹308 पर बंद होने वाला यह शेयर आज ₹336.80 तक जा पहुंचा।

510
Image Credit : Gemini

Larsen & Toubro Share

भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी L&T ने आज अपना दम दिखाया है। L&T का शेयर 8.24% चढ़कर ₹4,030 के स्तर पर पहुंच गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सरकार के खर्च और नए प्रोजेक्ट्स की उम्मीद में आज इस शेयर में ₹1,96,041 लाख मूल्य के शेयरों का बड़ा कारोबार हुआ है।

610
Image Credit : Gemini

Bajaj Finance Share

RBI द्वारा रेपो रेट को स्थिर रखने का सबसे ज्यादा फायदा फाइनेंस सेक्टर को हुआ, जिसमें बजाज फाइनेंस अग्रणी है। शेयर आज 7.30% की बढ़त के साथ ₹917 पर कारोबार कर रहा है। कल यह ₹855 पर था, लेकिन आज ₹926 का हाई टच किया।

710
Image Credit : Gemini

Maruti Suzuki Share

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर आज सरपट दौड़ रहे हैं। मारुति के शेयर में 7.05% की तेजी दर्ज की गई। शेयर ₹12,798 से उछलकर ₹13,721 के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया।

810
Image Credit : Gemini

Eicher Motors Share

बुलेट (Royal Enfield) बनाने वाली इस कंपनी ने आज अपनी रफ्तार से सबको पीछे छोड़ दिया। ईशर मोटर्स का शेयर 6.95% बढ़कर ₹7,064 पर है। ₹6,605 के पिछले क्लोजिंग के मुकाबले आज यह ₹6,899 पर खुला और ₹7,083 का इंट्राडे हाई बनाया।

910
Image Credit : Gemini

UltraTech Cement Share

जब इंफ्रा और कंस्ट्रक्शन बढ़ता है, तो सीमेंट शेयरों में तेजी लाजमी है। अल्ट्राटेक सीमेंट आज 6.85% चढ़कर ₹11,685 पर ट्रेड कर रहा है। आज यह ₹11,400 पर खुला और ₹11,768 के हाई लेवल तक गया।

1010
Image Credit : Gemini

Mahindra & Mahindra Share

टॉप-10 की इस लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर का नाम भी है। यह शेयर 6.79% की मजबूती के साथ ₹3,210 पर पहुंच गया है। आज इस शेयर में ₹86,783 लाख का बड़ा वैल्यू कारोबार हुआ।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यहां दिए गए डेटा nseindia.com के अनुसार दोपहर 12 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों (Market Risks) के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Crude Oil: अमेरिका-ईरान में जंग रुकी, भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?
Recommended image2
Business Ideas: पुराने टायर और बोतलों को सजाकर ऐसे कमाएं महीने के ₹30,000! देखें पूरी प्रॉसेस
Recommended image3
Share Market Today: बाजार की तूफानी तेजी में भी 9 शेयरों ने दिया 440 वोल्ट का झटका! आपकी कमाई भी तो नहीं डूबी?
Recommended image4
Alcohol Price Hike: गर्मी में बीयर पीने का शौक पड़ेगा महंगा, बढ़ने वाले हैं शराब और कोल्ड ड्रिंक के दाम!
Recommended image5
Repo Rate Unchanged: नहीं घटा रेपो रेट तो न हों परेशान, इन 5 तरीकों से घटाएं अपने Loan की EMI
Related Stories
Recommended image1
IndiGo Share Price Target: हर शेयर पर होगी ₹2,000 की कमाई! ब्रोकरेज ने बताया 'कमाऊ स्टॉक'
Recommended image2
DMart Share भागा… लेकिन असली रैली अभी बाकी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved