Shrikant Soni

  • All
  • 11 NEWS
  • 187 VIDEOS
198 Stories by Shrikant Soni
Asianet Image02:12

2 दिन पहले हुई पति की मौत, गम में मॉल की तीसरी मंजिल से कूद गई पत्नी लेकिन...

Sep 11 2020, 06:48 PM IST


वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के शहर इंदौर Indore में एक महिला ने जान देने की कोशिश की।  विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सी -21 मॉल की तीसरी मंजिल से एक युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या करना चाहा।  युवती को मॉल  सुरक्षा कर्मियों द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है  जहा युवती हालत नाजुक बताई जा रही है। युवती की 15 दिन पहले ही उज्जैन निवासी युवक से शादी हुई थी जिसका दो दिन पहले हादसे में  निधन हो गया है। इसी हादसे के बाद युवती ने आत्महत्या की कोशिश की है।युवती के पास से एक नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा था कि मेरा भी पति के साथ ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए। उसके पास से मिले बैग में से पिता का नंबर मिला था, जिसके बाद उन्हें संपर्क कर अस्पताल बुलाया गया।मॉल कर्मचारी बताया कि सवा 12 बजे के बीच का घटनाक्रम है। हम सभी अपने-अपने काम पर लगे हुए थे। तभी अचानक चिल्लाने की आवाज आई। हमने देखा तो एक लड़की तीसरी मंजिल पर खड़ी होकर छलांग लगाने की कोशिश में है। हम सबने उसे शोर मचाकर रोकने की कोशिश की। उसे बचाने दो लोग ऊपर से भागे, लेकिन बमुश्किल उसने 40 सेकंड में छलांग लगा दी। शायद वह किसी प्रकार के डिप्रेशन में थी।उसके सिर और पैर में चोट आई है। पुलिस Police के साथ उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया है।   

Asianet Image00:52

श्वेता ने शेयर किया सुशांत का रांची के एक स्कूल वाला वीडियो, लिखा- ये था मेरा भाई

Sep 01 2020, 07:05 PM IST


वीडियो डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े लोगों से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई ऐसे खुलासे हो रहे हैं।  सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन फैंस उनकी पुरानी यादों को लगातार ताजा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोज उनके पुराने वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने अपने भाई का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो रांची के किसी स्कूल का है, जिसमें सुशांत को बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इसमें नजर आ रहे बच्चे नेत्रहीन हैं, जो ऐक्टर के सामने अपना परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं। सुशांत इन बच्चों को परफॉर्म करते हुए देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं और फिर अंत में वह अपनी सीट से उठकर उन बच्चों के पास पहुंचते हैं और उन्हें गले से लगा लेते हैं। श्वेता ने अपने भाई की इन्हीं खूबियों की एक झलक भर दिखाने की कोशिश की है और गर्व करते हुए लिखा है- ये था मेरा भाई। 

Asianet Image01:06

करोड़ों की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले ही नदी में बहा, सामने आया भयानक वीडियो

Aug 30 2020, 06:43 PM IST

वीडियो डेस्क।  मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में  करोड़ों की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले ही नदी में बह गया। भारी बारिश के बीच सिवनी जिले के सुनवारा गांव में वैनगंगा नदी पर बना पुल पानी में बहने का वीडियो सामने आया है। हैरान करने वाली बात है कि यह पुल लगभग एक महीने पहले ही शुरू हुआ था अभी इसका औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ था। लोगों ने उद्घाटन से पहले ही इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया था। टूटे हुए पुल का एक वीडियो भी सामने आया है। जहां नदी का बढ़े हुए जल स्तर के बीच टूटा हुआ पुल भी नजर आ रहा है.। बता दें यह पुल सिवनी की केवलारी विधानसभा के अंतर्गत आता है। जिसके विधायक बीजेपी के राकेश पाल हैं ।फिलहाल इलाके का संपर्क टूट गया है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। 
 

Asianet Image01:00

नर्मदा नदी से सड़क पर तैरता हुआ आया मगरमच्छ! जानें इस वीडियो का सच ?

Aug 29 2020, 07:16 PM IST

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश से नर्मदा सहित कई नदियां उफान पर आ गई हैं। होशंगाबाद, विदिशा, सिवनी, बालाघाट, भोपाल औन अन्य इलाकों में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। होशंगाबा नर्मदा नदी में उफान से घाट डूब गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि होशंगाबाद में नर्मदा मोहल्ले में सेठानी घाट पर एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया, जिस बजह से नगर वासियो ने आश्चर्य नजर से देखते रहे और परेशान भी है।

हमने जाना इस वीडियो वीडियो का सच
होशंगाबाद में नर्मदा मोहल्ले में सेठानी घाट पर एक मगरमच्छ के सड़क पर आने के वीडियो की जांच की तो पता चला कि ये वीडियो मध्य प्रदेश का है ही नहीं। ये वीडियो साल 2019 में गुजरात के वडोदरा का है।  इसी साल गुजरात के वडोदरा में महज 16 घंटे में 20 इंच बारिश होने से 35 साल का रिकार्ड टूट गया था और सड़कों पर भरे पानी में मगरमच्छ आ गया था।
 

Asianet Image01:10

पाकिस्तान में एक शख्स ने घर में पाल रखा है ये खतरनाक जंगली जानवर

Aug 28 2020, 05:03 PM IST


वीडियो डेस्क। कई लोग अपने घर में कुत्ता, बिल्ली, कबूतर और तोता पालते हैं लेकिन क्या कभी किसी को जिराफ पालते देखा है। शायद नहीं लेकिन पाकिस्तान के एक शख्स ने जिराफ पाल रखा है। इसने कराची में अपने घर में  जिराफ पाल रखा है। हाल ही में उसका एक वीडियो क्लिप भी शेयर हो रहा है।   norbert almeida नाम के यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक जिराफ दीवार से बाहर झांक रहा है। अब लोगों को ये ही पसंद नहीं आ रहा कि कैसे कोई जंगली जानवर को अपने घर में कैद करके रख सकता है। कई लोगों ने इसकी शिकायत की है कि एक कॉलनी में ये जंगली जानवर कैसे घर में रखा गया है। पाकिस्तान के चैनल जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मामला सिंध वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट कंजरवेटर के पास पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको टैग भी किया है। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला कि इस जिराफ का मालिक कौन है। कई लोगों ने इसकी शिकायत की है कि एक कॉलनी में ये जंगली जानवर कैसे घर में रखा गया है। 


 

Asianet Image01:49

बहन की शादी में ऐसे इमोशनल हो गए थे सुशांत सिंह राजपूत, सामने आया वीडियो

Aug 25 2020, 01:54 PM IST

 वीडियो डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को सॉल्व करने की जिम्मेदारी अब CBI ने अपने हाथ में ले लिया है। 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सुशांत के कई पुराने वीडियोज सामने आ रहे हैं।  इसी बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति  के रिसेप्शन के दौरान के कुछ वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में सुशांत अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे है। इसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति पर किस तरह प्यार लुटा रहे हैं।  भाई -बहन के इमोशनल वीडियो को सुशांत के  जीजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। 

Asianet Image00:58

भोपाल में बारिश ने मचाया ऐसा तांडव, खोलने पड़े डेम के गेट, देखें वीडियो

Aug 23 2020, 06:58 PM IST


वीडियो डेस्क।  मध्य प्रदेशके कई जिलों में  जमकर बारिश हो रही है।  राजधानी भोपाल में मजह 24 घंटे हुई जोरदार बारिश ने बड़े तालाब को इस सीजन में पहली बार लबालब कर दिया है। कोलांस नदी और कैटमेंट एरिया में बारिश के कारण लगातार बढते जल स्तर को देखते हुए  11 में से 10 गेट खोलने पड़े।  तालाब का जल स्तर 1662.95 फीट था जो फुल टैंक लेवल (एफटीएल) 1666.80 फीट से 3.85 फीट कम था।  निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने निगम अधिकारियों के साथ दौरा करने के बाद गेट खोले। बता दें कि भदभदा बांध के एक गेट से प्रतिघंटा 12 लाख क्यूबिक फीट पानी छोड़ा जाता है। अब तक लगभग 325 मिलियन क्यूबिक फीट से अधिक पानी की निकासी बांध से की जा चुका है।

लोगों को हुई परेशानी 
भदभदा के गेट खुलने के बाद कलियासोत डैम भी लबालब हो गया, उसके गेट भी खोलने पड़े।  डैम का गेट खोलने की वजह से शहर के निचले इलाकों में कई फीट तक पानी भर गया। यहां से सुरक्षित स्थान तक जाने में लोगों को काफी तकलीफें उठानी पड़ीं

Asianet Image02:19

इस मौसम में कोरोना के साथ मलेरिया होने का खतरा, डॉक्टर ने बताई बचने की सावधानियां

Aug 22 2020, 12:39 PM IST

वीडियो डेस्क। बहुत लोगों के लिए घर ही सबसे सुरक्षित जगह है। घर पर सब काफी आराम से रहते है और कोई खतरे की सम्भावना नहीं रखते है। परंतु यह सब को पता नहीं रहता की खतरा उनके घर भी मौजूद है। वह खतरा है मच्छर- लोगों के लिए बहुत ही बड़ा खतरा। यह मच्छर काफी सारे रोग फैला सकते है। उनमे से एक खतरनाक रोग है मलेरिया।मलेरिया एक मच्छरों द्वारा फैलाया गया खतरनाक रोग है। यह प्लासमोडियम नामक पैरासाइट से उत्पादित होता है। मच्छरों से आदमी तक आने के लिए एक एनोफेलीज मच्छर का काटना ही काफी होता है। काटे गये इंसान के खून में जा कर यह पैरासाइट बढ़ने लगता है। यह शरीर के रेड ब्लड सेल्स को नष्ट करने लगता है। शुरुआत में ही पकडे जाने से मलेरिया का इलाज आसानी से हो सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सिटी हॉस्पिटल की डॉक्टर अंजू गुप्ता ने बताया कि मलेरिया से बचने के लिए हमें जा जागरूक होना होगा। वीडियो में देखें डॉक्टर ने दी बचने की टिप्स   
 

Top Stories