Shrikant Soni

  • All
  • 11 NEWS
  • 187 VIDEOS
198 Stories by Shrikant Soni
Asianet Image01:19

Ritiesh Deshmukh ने Preity Zinta के हाथों को किया KISS, फिर घर जाकर पत्नी Genelia ने लिया बदला

Mar 22 2021, 06:42 PM IST

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर कपल  रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और नियमित रूप से वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।  हाल ही में जेनेलिया ने एक ऐसा मजेदार वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो IIFA AWARDS 2019 का बताया जा रहा है। इस वीडियो रितेश, जेनेलिया और प्रीति जिंटा नजर आ रही हैं. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में रितेश प्रीति जिंटा से मिलते दिखते हैं. रितेश प्रीति से बहुत गर्मजोशी से मिलते हैं और उनके हाथ को चूमते हैं. वहीं जेनेलिया यह सब देखकर बिल्कुल भी सहज नहीं लगती है. साफ पता चलता है कि उन्हें यह सब पसंद नहीं आ रहा है। इसके बाद जेनेलिया गुस्से में रितेश से पूछती है- क्या किया, क्या किया,क्या किया तो डरे सहमे रितेश हाथ जोड़ते हुए कहते हैं- ‘तेरा नाम लिया, तूझे याद किया.’

Asianet Image17:05

कोरोना पर बहस: MP के 3 शहरों में टोटल लॉकडाउन, लाइव डिबेट में आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के नेता

Mar 21 2021, 05:53 PM IST

वीडियो डेस्क। देश में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है, उसने अपना कहर बरपना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश में भी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। रविवार को अस्पताल और मेडिकल छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। सुबह सिर्फ दूध सप्लाई की छूट दी गई थी। पुलिस सड़कों पर तैनात रही। जगह-जगह बैरिकेड्स भी लगाए। सुबह 9 बजे तक लोगों की आवाजाही सड़कों पर नहीं रुकी तो पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी। पूछताछ के बाद जिन्हें छूट दी गई थी उन्हें जाने दिया गया। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को दो गुना किराया देना पड़ा। इंदौर के रीगल चौराहे पर बेवजह सड़क पर निकले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और उन्हें डंडों से पीटती नजर आई। जब हमने बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं से बात की क्या लॉकडाउन से ही कोरोना थमेगा तो वो आपस में लड़ते नजर आए। देखिए कोरोना पर बड़ी बहस। 


 

Asianet Image01:01

मुंबई में एक महिला ने BMC वर्कर को मारा थप्पड़, मास्क लगाने का कहने पर हो गया दंगल

Mar 20 2021, 02:05 PM IST

वीडियो डेस्क।  महाराष्ट्र  में  कोरोना संक्रमण के एक बार फिर बेकाबू होने लगा है। इसके बाद भी लोग कोविड के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। COVID-19 फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के खिलाफ हमले की घटनाएं भी सामने आ रही है। एक महिला को मास्क लगाने का कहने पर उसने BMC वर्कर के साथ मारपीट शुरु कर दी। महिला और वर्कर के बीच सरेराह झगड़ा होने लगा। मुंबई के कांदिवली इलाके में हुई लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि संक्रमण को नियंत्रण में लाने के लिए लॉकडाउन एक विकल्प है, क्योंकि यहां केसों में चिंताजनक उछाल है। गुरुवार को ही महाराष्ट्र में 25,833 संक्रमित मिले हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार 24 घंटे में इतने लोग संक्रमित पाए गए हैं। 

Asianet Image17:13

कोरोना पर सख्ती की बात आई तो एक-दूसरे को अनपढ़ कहने लगे कांग्रेस-बीजेपी, कमलनाथ के नाम पर चिल्ला उठे प्रवक्ता

Mar 16 2021, 05:47 PM IST

वीडियो डेस्क।  मध्य प्रदेश में तेजी से ल रहे कोरोना वायरस एक बार फिर मध्य प्रदेश की विधानसभा में अपने पांव पसारने लगा है। विधानसभा के 4 सदस्यों (विधायक) के साथ 4 मार्शल और एक कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने के बाद विधानसभा (MP Assembly) में चल रहे बजट सत्र पर भी संकट मंडरा गया है। सोमवार को विधानसभा में खास एहतियाद बरता गया। विधायकों की एंट्री से लेकर मीडिया की एंट्री तक हर स्थान पर सख्ती देखी गई। कोई भी विधायक बिना मास्क के विधानसभा में प्रवेश नहीं कर सका। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोरोना पर सख्ती सिर्फ जनता के लिए है जनप्रतिनिधियों के लिए नहीं। क्यों जनप्रतिनिधियों द्वारा खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इस पर पक्ष और विपक्ष पर सवाल किया तो आपस में ही लड़ने लगे। 


ये विधायक कोरोना पॉजिटिव
जिन चार विधायकों की कोरोना रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है, उनमें विधायक अमर सिंह, निलय डागा, देवेंद्र वर्मा और विजय लक्ष्मी साधौ शामिल हैं। इसके अलावा, विधानसभा के कई कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुकें हैं। से में विधानसभा का सत्र स्थगित करने के संकेत मिलने लगे हैं।

Asianet Image23:05

कोरोना महामारी के दौरान आए कई चैलेंज, हम डरे नहीं-डटे रहे, सुनें कोरोना वॉरियर्स डॉ. अजय गोयनका की कहानी

Mar 06 2021, 02:38 PM IST

वीडियो डेस्क।  भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली, में दैनिक कोरोनावायरस मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है, इसके अलावा मुंबई में लोकल ट्रेन से हटाए गए प्रतिबंधों को भी फिर से लगाया जा सकता है।दूसरी तरफ देखा जाए तो भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान लगातार चल रहा है और 49 दिनों में कोरोनावायरस रोग (कोविद -19) के खिलाफ 1.90 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में भय का माहौल।  ऐसे में हमने मध्य प्रदेश के पहले कोविड हॉस्पिटल चिरायु मेडिकल कॉलेज के सीएमडी डॉक्टर अजय गोयनका से बात की और जाना किन बातों का ध्यान रखा जाएं कोरोना से बचने के लिए। डॉक्टर अजय गोयनका आज भोपाल ही नहीं प्रदेश में सबसे चर्चित नाम हैं। उनका चिरायू अस्पताल जो पहले मेडिकल कॉलेज था, उसे कोरोना महामारी के चलते कोविड अस्पताल बनाया गया। डॉ अजय ने बताया कि जब ये महामारी आई तो सब डरे हुए थे हमारे हॉस्पिटल का आधा स्टाफ हमारा साथ छोड़ गया लेकिन हम डटे रहे हैं और जिद करके जंग जी।  ये चुनौती हमने स्वीकार की और अस्पताल में सिर्फ कोविड के मरीज ही देखे जा रहे हैं। डॉक्टर गोयना ने बाताया कि मरीजों को कैसे ठीक किया गया और उन्हें खाने में क्या दिया। साथ ही ये भी बताया कि लोगों को खाने में किन -किन बातों का ध्यान रखना है। देखें पूरी बातचीत का वीडियो। 

Asianet Image16:24

स्पेशल:चरणों में चुनाव से क्या होता है फायदा, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त से जानें कैसे काम करता है इलेक्शन कमीशन

Mar 05 2021, 01:57 PM IST

वीडियो डेस्क। देश के पांच राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल औोर केंद्र शासित पुडुचेरी में 27 मार्च से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होगी और 29 अप्रैल तक अलग-अलग चरणों में संपन्न होगी। 2 मई को मतों की गिनती होगी। ऐसे में हमने देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत से जाना कि भारत का निर्वाचन आयोग कैसे काम करता है।  चुनाव आयोग किसी इलेक्शन की तैयारी कैसे करता है।  इलेक्शन कमीशन कितने दिन पहले तैयारियों में लगता है। इस दौरान वो किन-किन बातों का ध्यान रखता है।इ स बार ये जो चुनाव होने वाला है कोविड के बाद का चुनाव है तो  रूटिन चुनाव और इसमें क्या अंतर क्या है।  चरणों में चुनाव से क्या फायदा होता है। इन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानें। देखिए पूरा इंटरव्यू 

निर्वाचन आयोग क्या है?
भारत निर्वाचन आयोग, जिसे चुनाव आयोग के नाम से भी जाना जाता है, एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय है जो भारत में संघ और राज्य चुनाव प्रक्रियाओं का संचालन करता है।यह देश में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का संचालन करता है। भारतीय संविधान का भाग 15 चुनावों से संबंधित है जिसमें चुनावों के संचालन के लिये एक आयोग की स्थापना करने की बात कही गई है।चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को संविधान के अनुसार की गई थी।
संविधान के अनुच्छेद 324 से 329 तक चुनाव आयोग और सदस्यों की शक्तियों, कार्य, कार्यकाल, पात्रता आदि से संबंधित हैं।

Asianet Image01:07

कंधे पर असम का गमछा, पुडुचेरी की नर्स ने PM Modi को लगाई वैक्सीन, जानें FREE लगवाया टीका या दिए 250 रुपए

Mar 01 2021, 09:12 AM IST

वीडियो डेस्क। कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज आम लोगों के लिए शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद वैक्सीन लगवाई है। पीएम ने दिल्ली AIIMS में वैक्सीन का पहला डोज लगवाया।  प्रधानमंत्री ने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन लगवाई है। उन्हें पुडुचेरी की नर्स पी निवेदा ने वैक्सीन लगाई। सरकारी अस्पतालों में कोरोना के टीका का कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है।  आपको बता दें देश में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में 60 साल से ज्यादा और 45 साल से 60 साल तक के वे लोग जिन्हें गंभीर बीमारियां हैं, उनको शामिल किया गया है। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2022 को 60 साल होगी, वे भी इस बार टीका लगवा सकते हैं। वैक्सीनेशन दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके लिए को-विन 2.0 पोर्टल के साथ ही आरोग्य सेतु ऐप पर सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। जिन लोगों की उम्र 60 साल या ज्यादा है, उन्हें रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन के वक्त ID कार्ड साथ रखना होगा। 45 से 60 साल के जिन लोगों को गंभीर बीमारी है, उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा। सरकार ने इसके लिए डिक्लरेशन फॉर्मेट के साथ इस क्राइटेरिया में आने वाली 20 बीमारियों की लिस्ट भी जारी की है। इस फॉर्म को डॉक्टर से सर्टिफाई करवाना होगा।

Asianet Image15:18

एशियानेट स्पेशलः संगीत के आसमां पर चमकती सौम्या शर्मा की गायकी सुन दंग रह गए आशा भोंसले से लेकर सुखवेंदर सिंह

Feb 26 2021, 02:12 PM IST

वीडियो डेस्क।  मध्य प्रदेश के विजिशा नगर की नन्हीं सी बच्ची सौम्या शर्मा अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत रही है। अपनी प्रतिभा और कला के बलबूते देश के जाने माने रियलिटी शो में पहुंचकर न सिर्फ लाइव गाकर बल्कि प्रख्यात गायकों और संगीतकारों के सामने अपनी गायकी का जादू बिखेर चुकी है। उसे प्रख्यात गायिका आशा भोंसले, सुनिधि चौहान, अलका यागनिक, प्रीतम दा, कुमार शानू, उदित नारायण, हिमेश रेशमिया, सुखविंदर सिंह जैसे अनेक नामी गायकों के सामने और उनके सुर में सुर मिलाने का मौका मिला है। सबने इस नन्हीं गायिका की आवाज और सुरों को दिल से सराहा है। मशहूर अभिनेत्री रेखा ने सौम्या ने खुद मंच पर पहुंचकर सौम्या के साथ गीत गाए। कुमार शानू ने उसे अपनी तरह से हारमोनियम भेंट किया। सौम्या दिल है हिन्दुस्तानी के टॉप 3 और सारेगामापा लिटिल चैंप में अपनी गायकी से देश के करोड़ों लोगों की चहेती बन चुकी हैं। एशियानेट न्यूज हिन्दी पर सुनिए सौम्या शर्मा की मधुर आवाज में गायकी। 

Asianet Image00:45

समुद्र किनारे रेत पर बैठीं Shilpa Shetty ने शेयर किया वीडियो, देखने लायक है एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार

Feb 26 2021, 09:27 AM IST

वीडियो डेस्क।   बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) संग इन दिनों मालदीव में छुट्टियां इंज्वॉय कर रही हैं।   एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें और वीडियो भी फैन्स के बीच लगातार शेयर कर रही हैं।  शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो समुद्र किनारे रेत पर बैठी नजर आ रही हैं।  बता दें कि इस वक्त शिल्पा और राज कुंद्रा अपने कुछ क्लोज़ फ्रेंड्स के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि वे उन पलों को काफी इंजॉय कर रहे हैं। राज कुंद्रा ने बताया है कि मालदीव उनके फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशंस में से एक है।
 

Top Stories