Shrikant Soni

  • All
  • 11 NEWS
  • 187 VIDEOS
198 Stories by Shrikant Soni
00:58

भोपाल में बारिश ने मचाया ऐसा तांडव, खोलने पड़े डेम के गेट, देखें वीडियो

Aug 23 2020, 06:58 PM IST


वीडियो डेस्क।  मध्य प्रदेशके कई जिलों में  जमकर बारिश हो रही है।  राजधानी भोपाल में मजह 24 घंटे हुई जोरदार बारिश ने बड़े तालाब को इस सीजन में पहली बार लबालब कर दिया है। कोलांस नदी और कैटमेंट एरिया में बारिश के कारण लगातार बढते जल स्तर को देखते हुए  11 में से 10 गेट खोलने पड़े।  तालाब का जल स्तर 1662.95 फीट था जो फुल टैंक लेवल (एफटीएल) 1666.80 फीट से 3.85 फीट कम था।  निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने निगम अधिकारियों के साथ दौरा करने के बाद गेट खोले। बता दें कि भदभदा बांध के एक गेट से प्रतिघंटा 12 लाख क्यूबिक फीट पानी छोड़ा जाता है। अब तक लगभग 325 मिलियन क्यूबिक फीट से अधिक पानी की निकासी बांध से की जा चुका है।

लोगों को हुई परेशानी 
भदभदा के गेट खुलने के बाद कलियासोत डैम भी लबालब हो गया, उसके गेट भी खोलने पड़े।  डैम का गेट खोलने की वजह से शहर के निचले इलाकों में कई फीट तक पानी भर गया। यहां से सुरक्षित स्थान तक जाने में लोगों को काफी तकलीफें उठानी पड़ीं

02:19

इस मौसम में कोरोना के साथ मलेरिया होने का खतरा, डॉक्टर ने बताई बचने की सावधानियां

Aug 22 2020, 12:39 PM IST

वीडियो डेस्क। बहुत लोगों के लिए घर ही सबसे सुरक्षित जगह है। घर पर सब काफी आराम से रहते है और कोई खतरे की सम्भावना नहीं रखते है। परंतु यह सब को पता नहीं रहता की खतरा उनके घर भी मौजूद है। वह खतरा है मच्छर- लोगों के लिए बहुत ही बड़ा खतरा। यह मच्छर काफी सारे रोग फैला सकते है। उनमे से एक खतरनाक रोग है मलेरिया।मलेरिया एक मच्छरों द्वारा फैलाया गया खतरनाक रोग है। यह प्लासमोडियम नामक पैरासाइट से उत्पादित होता है। मच्छरों से आदमी तक आने के लिए एक एनोफेलीज मच्छर का काटना ही काफी होता है। काटे गये इंसान के खून में जा कर यह पैरासाइट बढ़ने लगता है। यह शरीर के रेड ब्लड सेल्स को नष्ट करने लगता है। शुरुआत में ही पकडे जाने से मलेरिया का इलाज आसानी से हो सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सिटी हॉस्पिटल की डॉक्टर अंजू गुप्ता ने बताया कि मलेरिया से बचने के लिए हमें जा जागरूक होना होगा। वीडियो में देखें डॉक्टर ने दी बचने की टिप्स   
 

00:59

ड्राइवर की एक चूक से पानी में बही लाखों की कार, गांववालों ने दिखाई समझदारी और बचा ली लोगों की जान

Aug 09 2020, 05:42 PM IST

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश में तेज बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोग लापरवाही बरते हुए नदी नाले पार करने से बाज नहीं आ रहे है. ऐसा ही एक नजारा छिंदवाड़ा की चांद तहसील में देखने को मिला, जहां एक कार चालक नदी के तेज बहाव में फंस गई. जिसके बाद कार चालक सहित चार लोगों की जान आफत में आ गई।दरअसल चांद से पेंच नेशनल पार्क जाने वाले मार्ग पर चंदनगांव की नदी पर पहले रपटा बना था, लेकिन बार-बार बाढ़ आने से पानी रपटा के ऊपर से बहने लगता था। जिसके बाद प्रशासन ने बगल में ही बड़ा पुल बनाया। कार को पानी में फंसा देख ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार को रस्सी से बांधकर पानी से बाहर निकाला।
 

02:53

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंच से बताई अपने संघर्ष की बात, बीजेपी के इस वरिष्ठ नेता का लिया नाम

Aug 05 2020, 05:27 PM IST


वीडियो डेस्क। अयोध्या में राम जन्मभूमि हुआ। अभिजीत मुहूर्त में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न हो गया। इस तरह 500 साल बाद वो घड़ी आई, जिसकी प्रतीक्षा करोड़ों हिंदुओं को थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि परिसर में साधु-सतों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया। इस दौरान पीएम मोदी का गौत्र भी बोला गया।  मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास हुआ। पूरे अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत पूजा में बैठे। भूमिपूजन 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकंड के शुभ मुहूर्त पर हुआ। भूमि पूजन में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे। पूजन के बाद मंच पर संघ प्रमुख ने अपनी बात रखी। मोहन भागवत ने कहा, 'आज हमें तीस साल की मेहनत का फल मिला है। मंदिर निर्माण के लिए हजारों लोगों ने बलिदान दिया। आज हमारा संकल्प पूरा हो गया है. अब अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा, सदियों की आस पूरी होने पर आज पूरा देश आनंद में है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणीका नाम लिया। 

00:48

अमिताभ बच्चन ने कोरोना से जीती जंग, कोविड-19 सेंटर से ऐसे पहुंचे अपने घर जलसा

Aug 03 2020, 03:28 PM IST

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह जानकारी उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने दी। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के बाद अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। बाद में बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या भी कोरोना की चपेट में आ गए थे और उन्हें भी इसी अस्पताल में लाया गया था। पिछले हफ्ते ही ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। बता दें कि अमिताभ बच्चन के कोरोना के चपेट में आ जाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट हुआ था। जिसके बाद ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। हालांकि अमिताभ की पत्नी जया बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। शुरुआत में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या होम क्वारन्टीन में ही थीं, लेकिन बाद में बुखार आने के बाद उन्हें भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

00:48

छतरपुर में हुआ अमर सिंह का अंतिम संस्कार, शिवपाल यादव समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Aug 03 2020, 01:20 PM IST


वीडियो डेस्क।  दिवंगत नेता अमर सिंह का पार्थिव शरीर सिंगापुर से रविवार को दिल्ली लाया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को सीधा छत्तरपुर स्थित फार्म हाउस ले जाया गया। जहां पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच अमर सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेता शिवपाल सिंह यादव समेत अन्य कई लोग उनके आवास पर आए। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से भी कई नेता अंतिम दर्शन के लिए  पहुंचे  और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। राज्य सभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

00:55

खजराना गणेश को बांधी  हीरे, मोती जड़ी हुईं राखी,  इसमें सूर्यदेव को 12 ज्योतिर्लिंग के साथ दर्शाया गया

Aug 03 2020, 12:44 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर के  विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश को इस बार रक्षाबंधन पर अष्टधातु की राखी बांधी गई।  हर साल की तरह इस साल भी पालरेचा परिवार ने यह राखी तैयार की है। रखी खजराना गणेश के साथ ही बाबा महाकाल को समर्पित की जाएगी। इस साल भी राखी का विषय पौराणिक है। अष्ट धातु से बनी 40 इंच की राखी में हीरे, मोती के साथ कई रत्न जड़े हुए हैं। खजराना गणेश, महाकाल के साथ ही वीर बगीची, बड़ा गणपति सहित अन्य मंदिरों में चढ़ाई जाएगी। पुण्डरीक और शान्तु पालरेचा ने बताया कि यह पूरी तरह से अष्टधातु से बनी है और भगवान सूर्य नारायण की आकृति बनी है। देश में जो वैश्विक महामारी फैली है उसी को ध्यान में रखते हुए हमने भगवान सूर्य नारायण की राखी तैयार की है। इस राखी से देशभर में यह संदेश भी दिया जाएगा कि जिस प्रकार अंधेरा होने पर अगले दिन फिर उजाला होता है, ठीक उसी प्रकार देश और शहर से यह वैश्विक बीमारी भी खत्म होगी और देश एक बार फिर अपनी आर्थिक स्थिति में मजबूत होगा। 

Top Stories