Shrikant Soni

  • All
  • 11 NEWS
  • 187 VIDEOS
198 Stories by Shrikant Soni
Asianet Image01:30

काले प्लास्टिक में कचरे की तरह फेंकी जा रही लाशें, कोरोना के 10 महीने बाद भी नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

Oct 28 2020, 11:44 AM IST


वीडियो डेस्क। दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.32 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 18 लाख 27 हजार 509 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.57 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। इस बीच रूस से एक डरावाना वीडियो सामने आया है। जहां एक दिन में कोविड के मामलों में 17,000 की वृद्धि दर्ज की गई है 219 लोगों की मौत हो गई। हालात इतने बुरे हो गए है कि काले प्लास्टिक में कचरे की तरह बांधकर  लाशें फेंकी जा रही है। वीडियो रूस के नोवोकुज़नेट्सक शहर का है। देखिए और कोरोना की गंभीरता को समझिए, इससे बचने के लिए सावधान रहिए। 

Asianet Image01:14

नवरात्रि में करें मां विजयासन के दर्शन, 800 फुट ऊंची पहाड़ी पर विराजी हैं विंध्यवासिनी

Oct 20 2020, 05:14 PM IST

वीडियो डेस्क। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां की आराधना की जाती है। ऐसे में आइए हम आपको दिखाते हैं मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित सलकनपुर मंदिर जो  बहुत प्राचीन मंदिर है।  विंध्यवासनी बीजासन देवी का यह पवित्र सिद्धपीठ देवी दुर्गा  रेहटी तहसील मुख्यालय के पास सलकनपुर गाँव में एक 800 फुट ऊंची पहाड़ी पर है, यह राजधानी भोपाल से 70 किमी की दुरी पर स्थित है। हर नवरात्री को यहाँ मेला आयोजित किया जाता है । मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग , तथा सीढ़ियां मार्ग भी है जिसमे 1000 से ज्यादा सीढ़ियां हैं।  वर्तमान में मंदिर को नया बनाया गया है।  इसका रख रखाव सलकनपुर ट्रस्ट द्वारा किया जाता है ।

Asianet Image03:02

चमत्कारिक मंदिरः दीवार पर गोबर से उल्टा साथिया बनाने से पूरी होती है हर मनोकामना

Oct 16 2020, 02:49 PM IST


वीडियो डेस्क।  शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर यानी शनिवार से शुरू हो रहे हैं। मां दुर्गा के स्वागत के लिए भक्त तैयार हैं। इस साल नवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं माता के एक ऐसे मंदिर  बारे में जहां माताजी धरती की गोद में समाहित हो गई थी। यहां माता के भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। वह मंदिर हैं मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ग्राम भैंसवा माता में यही माता बिजासन का वह मंदिर है जो की अत्यंत चमत्कारिक और अलौकिक माना जाता है।  ग्राम की पहाड़ी पर बसा माता बिजासन का यह मंदिर लगभग 10 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यहां माता बिजासन को नारियल चुनरी एवं झंडा चढ़ाया जाता है। यहां माता बिजासन के दरबार में अखंड जोत जल रही हे जिसकी दर्शन मात्र से ही मनुष्य के सारे दुख दूर हो जाते हैं।  ऐसी भी मान्यता है कि  मंदिर के पीछे की दीवार पर जो भी भक्त  गोबर से उल्टा साथिया बनाकर जाता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है फिर मनोकामना पूरी होने पर साथियों को  सीधा बनाना पड़ता है।  यहां के पूजारी नारायण सिंह ने बताया कि एक बार यहां चोर चोरी करने आए थे मां के गहने जैसे ही निकालने लगे वो अंधे हो गए। यहां  देश के कोने-कोने से माता के दर्शन को लोग आते हैं।

Asianet Image02:50

मना करने बाद भी नहीं माना शख्स, मौत से जा भिड़ा..अगले ही पल जो हुआ वो बड़ा दर्दनाक था

Oct 11 2020, 06:17 PM IST


वीडियो डेस्क।  बैतूल जिले के पाथा खेड़ा क्षेत्र में देर शाम बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ा एक विक्षिप्त युवक बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर गया। जिसे गंभीर हालत में नागपुर भेजा गया है।युवक मानसिक विक्षिप्त है। बताया जा रहा है कि उसका कंधा झुलसा है। उसने यहां WCL अस्पताल में भी भर्ती किये जाने के दौरान हंगामा मचाया। यह युवक WCL की कोयला खदान में सामान्य श्रमिक है। अचानक मोहल्ले के ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया वहां उसने चालू बिजली लाइन में ट्रांसफार्मर के केबल्स से छेड़-छाड़ शुरू कर दी। इसी बीच केबल के संपर्क में आने पर ट्रांसफार्मर में जोर का ब्लास्ट हुआ जिससे युवक करंट से झुलसकर घर की छत और फिर वहां से सड़क पर आ गिरा। हादसे के तत्काल बाद लोग उसे उठाने पहुँचे और युवक को मौके से उठाकर WCL के अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे नागपुर स्थित लतामंगेशकर हॉस्पिटल रैफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Asianet Image08:22

GirlChildDay2020: अपने पैरों पर चलना भी है मुश्किल, फिर भी हजारों महिलाओं के लिए मिसाल है दिव्यांग पूनम

Oct 11 2020, 04:06 PM IST

वीडियो डेस्क।   हर साल 11 अक्टूबर को 'इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल चाइल्ड' (International Day of the Girl Child )यानी कि 'अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस' मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत यूनाइटेड नेशन ने 2012 में की थी। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य था लड़कियों के विकास के लिए अवसरों को बढ़ाना और लड़कियों की दुनियाभर में कम होती संख्या के प्रति लोगों को जागरूक करना, जिससे कि लिंग असमानता को खत्म किया जा सके। एशियानेट न्यूज हिन्दी ने इस मौके पर बात की एक ऐसी लड़की से जिसने अपने हौंसले से अलग पहचान और मुकाम पाया है। दिव्यांग होने के बावजूद वो हिम्मत नहीं हारी आज एक मिसाल बन चुकी है।  इंटरनेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे पर मुलाकात करिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वालीं मोटिवेशनल स्पीकर पूनम श्रोती (Poonam Shroti) से देखें कैसे हौसलों के आगे हार गई लाचारी।

Asianet Image04:26

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नया वीडियो आया सामने, 'एक दो तीन' सॉन्ग पर किया धांसू डांस

Oct 09 2020, 12:24 PM IST

 

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी जबरदस्त डांसिंग स्किल के लिए जानी जाती हैं. उनके डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं .'तेजाब' फिल्म से बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बनाने वाली माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अब भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हुई हैं और फिल्मों के साथ ही टीवी पर भी नजर आती हैं. माधुरी दीक्षित के वीडियो और फोटो समय-समय पर सोशल मीडिया पर धूम मचाते रहते हैं. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Dance) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. इस वीडियो में वो 'एक दो तीन' (Ek Do Teen) सॉन्ग पर डांस कर रही हैं।   इनके वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बीते साल कलंक और टोटल धमाल में नजर आई थीं. माधुरी दीक्षित रियलिटी टीवी शो पर बतौर जज वापसी करने वाली हैं. रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के नए सीजन में वह नजर आएंगी।

Asianet Image02:37

नहीं रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, बेटे चिराग ने एक तस्वीर शेयर कर कहा MissYou पापा

Oct 08 2020, 10:09 PM IST

वीडियो डेस्क।  केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। राम विलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना साल 2000 में की थी। राम विलास पहले जनता पार्टी से होते हुए जनता दल और उसके बाद जनता दूल यूनाइटेड का हिस्सा रहे, लेकिन जब बिहार की सियासत के हालात बदल गए तो उन्होंने अपनी पार्टी बना ली। दलितों की राजनीति करने वाले पासवान ने 1981 में दलित सेना संगठन की भी स्थापना की थी। एलजेपी का गठन सामाजिक न्याय और दलितों पीड़ितों की आवाज उठाने के मकसद से किया गया था। बिहार में दलित समुदाय की आबादी तो करीब 17 फीसदी है, लेकिन दुसाध जाति का वोट करीब पांच फीसदी है, जो एलजेपी का कोर वोट बैंक माना जाता है और इस जाति के सर्वमान्य नेता राम विलास पासवान माने जाते हैं।

Asianet Image03:04

बेंगलुरु vs दिल्ली, एक्सपर्ट ने बताया आज कौन पड़ सकता है भारी, Virat बन सकते हैं बड़ी चुनौती

Oct 05 2020, 03:29 PM IST

वीडियो डेस्क। IPL2020 के 13वें सीजन का 19वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals ) के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। पिछले मैच में सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 228 रन बनाने वाली दिल्ली के सामने विराट कोहली एंड ब्रिगेड की बड़ी चुनौती रहेगी। बेंगलुरु के पास सीजन में जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। जो टीम यह मैच जीतेगी, वह पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। पिछले 17 मैच की बात करें, तो दिल्ली सिर्फ 3 बार ही बेंगलुरु को हरा पाई है। उसमें से दिल्ली ने 2 मैच तो पिछले सीजन में ही जीते हैं।आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली और बेंगलुरु ने 4 में से 3-3 मैच जीते हैं। दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और बेंगलुरु ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। हमारे क्रिकेट एक्सपर्ट ने  सुनील शर्मा बताया किसका पलड़ा आज भारी रहने वाला है। 
 

Asianet Image01:15

मॉर्निंग वॉक निकले शख्स के साथ लूट की वारदात, बेखौफ बदमाशों ने ऐसे मचाया आतंक

Oct 05 2020, 12:32 PM IST


वीडियो डेस्क। दिल्ली से सटे  गाजियाबाद  में बदमाश  के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। यहां इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैभव खंड स्थित तिकोना पार्क के पास शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने शोर मचाते बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश फरार हो गए। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वैभव खंड स्थित एसपीएस सोसाइटी में संदीप परिवार के साथ रहते हैं। वह बीईएल कंपनी में काम करते हैं।  तिकोना पार्क में मॉर्निंग वॉक पर गए थे वहां से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे चेन लूट ली। वह गिरते-गिरते बचे। शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए।  लूट की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार लूट की घटना हो रही है। इसके बाद भी पुलिस बदमाशों पर अंकुश नही लगा पा रही है। 

Top Stories