• All
  • 11 NEWS
  • 187 VIDEOS
198 Stories by Shrikant Soni
03:49

VIDEO: महाराष्ट्र में 5 साल बाद भी कांग्रेस की हालत जस की तस, इन 5 वजहों से पार्टी की हुई बुरी तरह से हार

Oct 24 2019, 03:58 PM IST

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव के बाद आज मतगणना हो रही है। अब तक सभी सीटों पर रुझान आ चुके है, जिनके हिसाब से बीजेपी-शिवसेना गठबंधन सरकार फिर से सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने शानदार प्रदर्शन किया। एक बार फिर मोदी सरकार राज्य में राष्ट्रवाद को लेकर मैदान में उतरी। बता दें इस बार 288 सीटों पर  44.89% मतदान हुआ। पिछली बार की तरह कांग्रेस ने इस बार भी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। साल 2014 में कांग्रेस ने 42 सीटें जीती थी। इस बार भी कुछ इसी तरह का प्रदर्शन रहा है। एशियानेट हिन्दी न्यूज से बात करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अरुण त्रिपाठी ने बताए कांग्रेस के हार के 5 बड़े कारण।
 

03:28

एक वृद्धाश्रम की इमोशनल कहानियां, बुजुर्ग बोले याद नहीं कब मनाई थी दिवाली

Oct 22 2019, 08:05 PM IST

वीडियो डेस्क। 27 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। हर घर में खुशियां होंगी। हर आंगन में दीये झिलमिलाएंगे। यह कहानी उन बुजुर्गों की है, जिनके लिए दिवाली का अब कोई खास महत्व नहीं बचा है। ये बुजुर्ग भोपाल के आनंद धाम वृद्धाश्रम में रहते हैं। इनमें से ज्यादातर को याद नहीं कि उन्होंने अपनी आखिरी दिवाली कब मनाई थी। वहीं कुछ बुजुर्ग याद करना भी नहीं चाहते। कोई बुजुर्ग आश्रम में 2 साल पहले आया है, तो कुछ 14-15 साल पहले। इन बुजुर्गों में से कइयों ने 40 साल पहले अपने घर में अपनों के बीच दिवाली मनाई थी। इस बार की दिवाली भी कैसी रहेगी इन बुजुर्गों की, इसे जानने एशियानेट हिन्दी न्यूज पहुंचा आनंद धाम वृद्धाश्रम। इन बुजुर्गों ने जो कहानियां सुनाई, वो बेहद भावुक करने वाली हैं। बहरहाल, मकसद यही है कि इन बुजुर्गों को इनका परिवार मिले और दिवाली यादगार रहे।