Shrikant Soni

  • All
  • 11 NEWS
  • 187 VIDEOS
198 Stories by Shrikant Soni
Asianet Image03:37

श्मशान में गंदगी का अंबार देख मुश्किल हो रहा था शव को जलाना, लेकिन नेता जी ने साफ-सफाई कर बदल दी सूरत

May 02 2021, 10:48 AM IST

वीडियो डेस्क। कोरोना काल चल रहा है। लोग घरों में है। भारत में कोरोना से कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसके चलते श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए लंबी कतारें देखने को मिली। श्मशान घाट पर गंदगी भी हो रही है लेकिन जिम्मेदार लोग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ये कहना है मध्य प्रदेश के आष्टा के  पर्व पार्षद कालू भट्ट का। उनका कहना है कि श्मशान में कोरोना के कारण अव्यवस्था हुई कल सोशल मीडिया पर सूचना मिलने के उपरांत यहां पर पहुंचा और साफ सफाई अभियान चलाया। पूरे शमशान को सेनीटाइज किया। देखिए वीडियो 
 

Asianet Image01:57

बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया वीडियो, बोले 21 दिन आइसोलेशन में रह कर कोरोना को हराया, लोगों से एक अपील

Apr 24 2021, 03:50 PM IST

वीडियो डेस्क। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर शनिवार को अपना 48वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। सचिन इस समय मुंबई में हैं और वो अपना जन्मदिन परिवार के सदस्यों है। सचिन ने हाल ही में कोरोना को हराया है। आईपीएल में वो मुंबई के साथ जुड़े हुए हैं लेकिन इस बार कोरोना से जंग जीतने के बाद वो परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता रहे हैं। जन्‍मदिन के मौके पर सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनके लिए पिछला महीना बहुत कठिन था पूरे 21 दिन आइसोलेशन में रहे। लोगों ने कहा कि अपने डॉक्टर से पूछ कर कोरोना से ठीक हो चुके लोग अपना प्लाज्मा  डोनेट करें। प्लाज्मा देने से किसी की जिंदगी बच सकती है। 


 

Asianet Image02:10

VIDEO: न कराना पड़े कोरोना टेस्ट इसलिए भागे लोग, बिहार के स्टेशन पर ऐसे मची भगदड़

Apr 17 2021, 09:02 AM IST


वीडियो डेस्क। देश में कोरोना से बेकाबू हालात हैं। एक तरफ जहां देश में रोजाना कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज हो रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर एक बार फिर से बड़े शहरों से गांव की ओर मजदूरों का पलायन जारी हो गया है। इसी बीच बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां दर्जनों लोग जिनमें कुछ नौजवान स्टेशन से बाहर की ओर भागते हुए नजर आ रहे हैं। ये यात्री पुणे -पटना से उतरे हैं और कोरोना जांच ना कराना पड़े इसलिए भाग रहे हैं। बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में घोषणा की थी कि बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर परीक्षण की व्यवस्था की जाए ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से घर लौट रहे लोगों की स्क्रीनिंग किया जा सके। 

Asianet Image23:30

संगीत के लिए घर से भागे, कई दिनों तक भूखे रहे Kailash Kher, ये 2 जिंगल्स गाकर पूरे भारत में गूंजी आवाज

Apr 13 2021, 04:01 PM IST

वीडियो डेस्क।  बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने 14 साल की उम्र में संगीत के लिए घर छोड़ा बिना किसी औपचारिक गुरु के संगीत सिर्फ सुनकर सीखा। आज सफलता के मुकाम पर खड़े कैलाश खेर संगीत को कुछ नया देना चाहते हैं। ऐशियानेट हिन्दी के संवाददाता श्रीकांत सोनी से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि शायद पहली बार कोई गायक नए गायकों को लॉन्च कर रहा है। मैं जब मुंबई आया तो रहने को जगह और खाने को रोटी तक नहीं थी। खूब संर्घष किया जिगल्स गाए और शुरुआत हो गई।  जब आपका पेट भरा हो तो आपका फर्ज बनता है कि दूसरे का पेट भरें। हमने भी संगीत की दुनिया में कुछ ऐसी ही शुरुआत की है। मेरी कंपनी कैलासा इंटरटेनमेंट प्राइवेट लि. कैलासा रिकॉर्ड्स के जरिये हर साल मेरे जन्मदिन 7 जुलाई पर नए गायकों को लॉन्च करती है। हमने 2016 में इसकी शुरुआत की थी। इस प्लेटफॉर्म पर चार बैंड लॉन्च कर चुके हैं। हम इसके लिए नए गायकों को आइडेंटिफाई करते हैं, उन्हें लाइव म्यूजिक के लिए ट्रेनिंग भी देते हैं। ऐसा शायद पहली ही बार है कि कोई गायक, नए गायकों को लॉन्च करे। हमारा इरादा लोगों का ये भ्रम तोड़ना है कि संगीत शौक तक ठीक है...मगर इससे पेट नहीं भर सकता। माता-पिता को संगीत में बच्चे की रुचि जानते हुए भी उसे पहले पढ़ाई और नौकरी की तरफ मोड़ना चाहते हैं। वे डरते हैं कि संगीत के पीछे भागा तो बच्चा भूखों मर जाएगा। हम यही बताना चाहते हैं कि संगीत आपको इज्जत दिला सकता है, आपको रोटी दिला सकता है। कैलाश खेर एकेडमी ऑफ लर्निंग आर्ट के जरिये हम सबके लिए संगीत की शिक्षा सुलभ करेंगे। इसका ऑनलाइन वर्जनहै। यहां तो कोई व्यक्ति यदि एक गाना भी सीखना चाहे तो इसमें इनरोल कर सकेगा। वीडियो में देखिए पूरा इंटरव्यू  

Asianet Image01:08

VIDEO: क्या भोपाल में लगेगा लॉकडाउन, सुनें इस सवाल पर क्या बोले कलेक्टर Avinash Lavaniya

Apr 12 2021, 11:42 AM IST

वीडियो डेस्क।  मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। पिछले 24 घंटे में 5939 पॉजिटिव केस मिले हैं। इस दौरान 24 मौतें हुई। रतलाम, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, बड़वानी, बालाघाट, उमरिया, झाबुआ और कटनी में 100 से अधिक केस मिले हैं। प्रदेश में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 10 दिन में 186 लोागें की मौत कोरोना से हो चुकी है। वहीं भोपाल में संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगेगा। ये कहना है   कलेक्टर अविनाश लवानिया का। साथ ही उन्होंने कहा कि अचानक राजधानी में हुई रेमडिसीवर इंजेक्शन की कमी स्थानीय अव्यवस्था या आपूर्ति से नहीं बनी है, बल्कि इसकी वजह आसपास के जिलों में बिगड़े हालात हैं। राजधानी भोपाल के आसपास स्थित कई बड़े शहर और छोटे गांव-कस्बे तक यहां की सप्लाई पर निर्भर हो गए हैं। 
 

Asianet Image15:31

10 साल के बच्चे ने 250 छंदों में लिख डाली हिंदी भाषा में रामायण, इंटरव्यू के दौरान बताया कैसे आया ये विचार

Apr 02 2021, 11:56 AM IST

वीडियो डेस्क। भारतीय धर्मग्रथों में महाकाव्य रामायण एक अहम स्थान रखती है। जो हमें भगवान श्री राम के जीवन चरित्र एवं उनके द्वारा समाज के लिए स्थापित किए गए आदर्शों दर्शाती है। आदि काल से इस महाकाव्य की अनेक मुनि एवं विद्वानों ने अपने -अपने शब्दों में रचना की है और उनके आदर्शों को समाज में स्थापित करने का प्रयास किया है। आज हम आपको एक ऐसे छोटे बालक से मिला रहे हैं जिसने रामायण को हिन्दी भाषा में 250 छंदों में लिखा है। मध्य प्रदेश के इंदौर के अवि शर्मा ने  10 साल की छोटी उम्र में 250 छंदों में अपने शब्दों में  रामायण लिखी। उन्होंने इसे "बालमुखी रामायण " का नाम दिया। उन्होंने इसे हिंदी भाषा में मधुर तरीके से लिखा था ताकि हर कोई इसे पढ़ और समझ सके। वह इस कोरोना टाइम में हताशा एवं निराश  लोगों को अपनी रामायण के माध्यम से प्रेरित करना चाहते हैं।  यहां तक कि श्री अरुण गोविल ने अपने फेसबुक पेज के इस पोस्ट को साझा किया और उनकी सराहना की। देखिए वीडियो 
 

Asianet Image01:53

ये जो देस है तेरा, स्वदेस है मेरा... अमेरिकी नेवी ने गाया बॉलीवुड गाना, तो लोगों के खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Mar 29 2021, 04:24 PM IST

वीडियो डेस्क। अमेरिकी नेवी के कुछ लोगों ने भारत की मशहूर फिल्स स्वेदस, ये जो देस है मेरा, स्वेदेश है तेरा... गाने को बड़े शानदार अंदाज में गाया। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।  27 मार्च  को एक डिनर के दौरान यूएस नेवी के सदस्यों ने स्वेदश फिल्म का ये गाना गाया.  बता दें कि इस डिनर में यूएस के चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशंस (CNO) माइकल एम गिल्डे और भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू भी मौजूद थे। संधू ने फिल्म स्वदेस से ये जो देश है तेरा गाते हुए अधिकारियों का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा ये एक दोस्ती का बंधन है जिसे कभी नहीं तोड़ा जा सकता। बता दें यह गीत मूल रूप से 2004 की फिल्म स्वदेस के लिए एआर रहमान द्वारा रचित और गाया गया था।
 

Asianet Image09:48

बंगाल चुनाव के बीच इन मायनों में खास रहा PM MODI का बांग्लादेश दौरा, एक्सपर्ट ने बताया क्या होगा इससे फायदा

Mar 27 2021, 04:05 PM IST

वीडियो डेस्क।  प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश के दौरे का दूसरा दिन हैं। ढाका में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने न सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की बल्कि यह भी बताया कि उन्होंने भी बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था। उन्होंने कहा, ‘तब मैं 20 या 22 साल का रहा होऊंगा जब मैंने पहला आंदोलन किया था।’बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान (Bangabandhu Sheikh Mujibur Rahman) की समाधि पर गए. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय नेता हैं. पीएम मोदी आज बंगबंधु-बापू म्यूजियम का उद्घाटन किया। पीएम मोदी बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) के साथ बातचीत भी करेंगे. इस दौरान दोनों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे के मायने क्या है इस विषय पर हमने बात की वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल से। देखिए वीडियो

Asianet Image07:02

बांग्लादेश की आजादी में PM MODI ने भी किया था आंदोलन, खुद बताया किस उम्र किया सत्याग्रह और गए जेल

Mar 26 2021, 07:08 PM IST

वीडियो डेस्क।  करीब 15 महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से किसी विदेश यात्रा पर निकले हैं। मोदी पड़ोसी देश बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। बता दें कि बांग्लादेश अपनी आजादी के 50 वर्ष पूरे होने पर कई कार्यक्रम कर रहा है। इसमें सबसे प्रमुख आयोजन 'मुजीब दिबस' है। शेख मुजीब उर रहमान बांग्लादेश के जनक हैं। मोदी इसी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बांग्लादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। ढाका के नेशनल परेड स्कवॉयर में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना, मेरे जीवन के भी पहले आंदोलनों में से एक था। पीएम मोदी ने कहा, ''मेरी उम्र 20-22 साल रही होगी जब मैंने और मेरे कई साथियों ने बांग्लादेश के लोगों की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था. आजादी के समर्थन में मैंने गिरफ्तारी दी थी और जेल भी जाने का अवसर आया था। सुनिए पीएम की स्पीच। 

Top Stories