Shrikant Soni

  • All
  • 11 NEWS
  • 187 VIDEOS
198 Stories by Shrikant Soni
Asianet Image04:16

चौथा टेस्ट में अब तक कौन रहा किस पर भारी, एक्सपर्ट ने बताया कहां हुई टीम इंडिया से चूक

Jan 18 2021, 10:29 AM IST

वीडियो डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का आखिरी और निर्णायक टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाकर 149 रन बना लिए। इसी के साथ भारत के खिलाफ 182 रन की लीड ले ली। फिलहाल, स्टीव स्मिथ और कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैंऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे। जवाब में शार्दूल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने 7वें विकेट के लिए 123 रन की पार्टनरशिप की। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 336 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 54 रन की बढ़त ले ली थी। इस टेस्ट में अब तक कौन रहा किस पर भारी बता रहे हैं हमारे क्रिकेट एक्सपर्ट केजी शर्मा।

Asianet Image00:55

रवींद्र जडेजा की रहस्यमयी गेंद में उलझा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, 91 रन पर लौटा पवेलियान

Jan 09 2021, 01:03 PM IST


वीडियो डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind Vs Aus 3rd Test) के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट खेल जा रहा है। तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाकर 103 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम पहली पारी में 244 रन पर सिमट गई थी। इस लिहाज से मेजबान टीम ने भारत पर अब तक 197 रन की बढ़त ले ली है। दूसरे दिन रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने मैच में वापसी की. दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के बेटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया।  मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन शतक के करीब पहुंचे लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शानदार अंदाज में आउट किया। देखिए कैसे जड़ेजा ने अपने जाल में फंसाया। 

Asianet Image05:19

हनुवंतिया 'जल महोत्सव' में कलाकारों ने पेश किया गणगौर डांस, देखिए निमाड़ अंचल का प्रमुख नृत्य

Jan 04 2021, 05:34 PM IST

मध्य प्रदेश में  हनुवंतिया टापू ने आज देशभर में MP का 'स्विट्जरलैंड' नाम से जगह बना ली है। इंदौर से 170 किलोमीटर दूर स्थिति समुद्र की तरह फैले कुदरत के नजारे को निहारने देशभर से लोग आते हैं।  ये महोत्सव 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक होगा। इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर में बना यह टापू देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला टापू है। हनुवंतिया जल महोत्सव में वॉटर स्पोट्र्स के साथ ही रोमांचक साहसिक खेल-गतिविधियां संचालित हो रही है। महोत्सव के दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाले अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती है। यहां गणगौर नृत्य हुआ। 

Asianet Image02:40

मध्य प्रदेश में यहां बना अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला टापू, हनुवंतिया जल महोत्सव का ऐसे उठा सकते हैं लुत्फ

Jan 04 2021, 05:07 PM IST


वीडियो डेस्क।  मध्य प्रदेश में  हनुवंतिया टापू ने आज देशभर में MP का 'स्विट्जरलैंड' नाम से जगह बना ली है। इंदौर से 170 किलोमीटर दूर स्थिति समुद्र की तरह फैले कुदरत के नजारे को निहारने देशभर से लोग आते हैं।  इंदिरा सागर बांध स्थित हनुवंतिया टापू पर जल महोत्सव शुरु हो रहा है। ये महोत्सव 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक होगा। इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर में बना यह टापू देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला टापू है। हनुवंतिया जल महोत्सव में वॉटर स्पोट्र्स के साथ ही रोमांचक साहसिक खेल-गतिविधियां संचालित हो रही है। महोत्सव के दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाले अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती है। यहां पर टैंट सीटी बनाई गई है। जिसका चार्ज देकर आप यहा रह सकते हैं और महोत्सव का आनंद उठा सकते हैं।

Asianet Image01:09

शमी की पत्नी हसीन जहां ने शेयर किया बोल्ड डांस, यूजर्स बोले -गर्मी आ गई मैं तो नहाने जा रहा हूं

Jan 01 2021, 12:25 PM IST

वीडियो डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) की पत्नी हसीन जहां (hasin jahan) सोशल मीडिया (social media पर लगातार सक्रिय रहती हैं। हसीन ने हाल ही में अपने डांस का वीडियो शेयर किया है। डांस के जरिए वो अपनी बोल्ड अदाएं दिखती नजर आ रही है।  फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' का सॉन्ग गर्मी पर वो थिरकतीं दिख रही है। इस गाने को नेहा कक्कड़ और बादशाह ने गाया है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को लोग ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर्स बोला- गर्मी आ गई मैं तो नहाने जा रहा हूं ।  आपको बता दें शमी और हसीन जहां पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच टकराव चल रहा है। उन्होंने अपने पति पर चीट करने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। उसके बाद से यह कपल अलग रह रहा है। इन्हें एक बेटी भी है। शमी ने हाल ही में रोहित शर्मा के साथ बात में बताया था कि उनके मन में तीन बार आत्महत्या करने का विचार आया था। शमी और हसीन पहली बार 2012 में मिले थे। इसके बाद 2014 में दोनों ने निकाह कर लिया था। 4 साल के बाद 2018 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ है।

Asianet Image01:34

जसप्रीत बुमराह ने मारा अजीबोगरीब तरह से मारा बोल्ड, हैरान रह गया ये ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाज

Dec 28 2020, 07:02 PM IST

वीडियो डेस्क।   भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 133 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के खिलाफ सिर्फ 2 रन की लीड ली। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के शतक के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। मैच से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें  जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा विकेट लिया. उन्होंने अजीबोगरीब तरह से स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को बोल्ड मारा। बल्लेबाज भी समझ नहीं सका कि आखिर ये विकेट कैसे खो दिया।
 

Asianet Image01:37

बाल कटवाकर सूट पहन तैयार हुआ गरीब, वायरल हुई तस्वीर ने 10 साल बाद परिवार से मिला दिया

Dec 22 2020, 01:59 PM IST

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया की ताकत कितनी है ये सब जानते हैं। ब्राजील से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां  एक बेघर आदमी को उसके परिवार के साथ फिर से मिला गया जब उसकी तस्वीर  सोशल मीडिया  वायरल हुई।  जोआओ कोएल्हो गुइमारेस नाम का शख्स 10 साल से घर दूर हो गया था। उनके परिवार ने मान लिया था कि वह मर चुका है।  लेकिन उनकी पहचान तब हुई, जब उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर एलेसांद्रो लोबो  नाम के एक व्यवसायी द्वारा पोस्ट की गई, जो यूनीलैड के अनुसार मेन्स फैशन स्टोर और बार्बर सर्विस के मालिक हैं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया, इस तस्वीर को कोएल्हो गुइमारेस के परिवार ने देखा और उन्होंने अपने बेटे को पहचान लिया। 

Top Stories