)
11 सितंबर-सुबह की बड़ी खबरें: ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या, दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की सरेआम हत्या की गई। यह हत्या एक कार्यक्रम के दौरान तब की गई जब चार्ली किर्क स्टेज पर मौजूद थे। 11 सितंबर की अन्य बड़ी खबरों की बात हो तो दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पुर्जे भी बरामद किए हैं।