देखिए वो Video जब 6.0 तीव्रता से कांपने लगा पाकिस्तान, डर और खौफ से सड़कों पर आ गईं जिंदगियां
वीडियो डेस्क। गुरुवार तड़के दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान(south west Pakistan) में जबर्दस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरनेई इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता 6.0 आंकी गई है। इसमें अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है। आशंका है कि यह आंकड़ और बढ़ सकता है। भूकंप से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है।
वीडियो डेस्क। गुरुवार तड़के दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान(south west Pakistan) में जबर्दस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरनेई इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता 6.0 आंकी गई है। इसमें अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है। आशंका है कि यह आंकड़ और बढ़ सकता है। भूकंप से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। इस आपदा में 300 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। पाकिस्तान में भूकंप गुरुवार तड़के 3.30 बजे हरनोई से 14 किमी उत्तर-पूर्व में आया। देखते ही देखते घर में सो रहे लोग घबराकर बाहर भागने लगे। हर तरफ कोहराम मच गया। भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हरनेई बलूचिस्तान प्रांत में आता है। भूकंप की तीव्रता अधिक होने से कई जिलों में भारी नुकसान की आशंका है। आपदा की खबर लगते ही लोगों के बचाव और राहत कार्य के लिए क्वेटा से रेस्क्यू टीम और जरूरी मशीनरी रवाना कर दी गई हैं। इस बीच हरनेई के अस्पतालों में बिजली नहीं होने से घायलों के इलाज में दिक्कत आ रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अभी घायलों और मृतकों की सही संख्या बताना मुमकिन नहीं है।