पितृ पक्ष में वीर सपूतों के लिए किया गया तर्पण, अस्सी घाट पर प्रणाम वन्दे मातरम् समिति द्वारा हुआ कार्यक्रम

यूपी के जिले वाराणसी में देश के वीर सपूतों के लिए पितृ पक्ष में तर्पण किया गया है। शहर के अस्सी घाट पर शुक्रवार को वन्दे मातरम् समिति ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। समिति के सदस्यों ने गंगा में जाकर उनकी तस्वीरों के साथ बलिदानी के साथ-साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया। 

| Updated : Sep 23 2022, 02:10 PM
Share this Video

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की विश्वनाथ नगरी काशी के अस्सी घाट पर शुक्रवार को प्रणाम वंदे मातरम समिति द्वारा वीर सपूतों के तर्पण का कार्यक्रम में आयोजित किया गया था। शहर के अस्सी घाट पर गंगा के बीच में वीर सपूतों की तस्वीरों के साथ संस्था के सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी बलिदानी देने वाले उन वीर सपूतों को याद किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया गया।

संस्था के अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने बताया कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में उन क्रांतिवीर का तर्पण के लिए एकत्र हुए थे। जिन्होंने हमारे भारत की स्वतंत्रता के लिए भारत के नागरिकों का भविष्य उज्जवल हो जो इस कामना के साथ अपने प्राणों की आहुति दी इसीलिए आज हम उनका तर्पण और पिंडदान करके ईश्वर से कामना करते हैं। वह जहां भी हो उनकी आत्मा को शांति मिले और उनसे यह आशीर्वाद भी लेते हैं कि भारत की उन्नति में उनका आशीर्वाद सहायक हो भारत के लोगों का जीवन उज्जवल हो भविष्य उज्जवल हो और भारत विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित हो। 

वहीं भाजपा प्रवक्ता अशोक पांडे ने बताया कि पितृ विसर्जन का समय है उन्होंने कहा कि जो भारत के आजादी के लिए तमाम वीर सपूतों ने बलिदानी दी है। उनकी आत्मा की शांति के लिए हम लोगों ने यहां कार्यक्रम रखा है। उसी के अंतर्गत हमने आज तर्पण भी किया है। उन्होंने कहा कि वह शहर जहां मां गंगा बहती हैं और वह शहर जहां देवताओं के देवता भगवान शिव और नेताओं के नेता नरेंद्र मोदी रहते हैं। उस शहर में हमने आज वीर सपूतों को याद किया उनका तर्पण किया।

Related Video