जब रामायण देखते देखते भावुक हो गए थे 'लंकेश'... निधन के बाद वायरल हो रहा अरविंद त्रिवेदी का Video

वीडियो डेस्क। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से फिर एक बुरी खबर सामने आ रही है। रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हो गया है। 83 साल के त्रिवेदी का दिल का दौरा पड़ने ने निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने अपने चाचा के निधन की पुष्टि की है। 

| Updated : Oct 06 2021, 11:39 AM
Share this Video

वीडियो डेस्क। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से फिर एक बुरी खबर सामने आ रही है। रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हो गया है। 83 साल के त्रिवेदी का दिल का दौरा पड़ने ने निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने अपने चाचा के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया- वह पिछले कई साल से बीमार चल रहे थे। पिछले 3 साल से उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब रहने लगी थी। मंगलवार रात 9.30 बजे करीब उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वहीं उनके निधन के बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया है इस वीडियो में अरविंद त्रिवेदी रामायण के सीता हरण प्रसंग को देख रहे हैं। सीता हरण को देख अरविंद त्रिवेदी भावुक हो गए। उन्होंने टीवी के सामने हाथ जोड़ लिये। 
 

Related Video