वरमाला के बाद पेशाब का बहाना कर फरार हुआ दूल्हा, 2 दिन बाद दुल्हन की भाभी से रचाई शादी

वीडियो डेस्क। राजस्थान के सीकर से शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां दूल्हा अपनी शादी छोड़ मंडप से भाग गया और फिर दुल्हन की भाभी से शादी रचाई। अब न्याय के लिए ये परिवार पुलिस से गुहार लगा रहा है। ये मामला 3 जुलाई का है। दादिया थाना इलाके में तारपुरा गांव में शादी थी। 

| Updated : Jul 06 2021, 02:42 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। राजस्थान के सीकर से शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां दूल्हा अपनी शादी छोड़ मंडप से भाग गया और फिर दुल्हन की भाभी से शादी रचाई। अब न्याय के लिए ये परिवार पुलिस से गुहार लगा रहा है। ये मामला 3 जुलाई का है। दादिया थाना इलाके में तारपुरा गांव में शादी थी। बारात झुंझुनूं के बुगाला से आई थी। वरमाला की रस्म हो गई। लेकिन सात फेरों से पहले दूल्हे ने सवा लाख रुपए और एक बाइक की डिमांड कर दी। लड़की वालों ने ऐन मौके पर पैसों का इंतजाम करने में असमर्थता जाहिर कर दी। मंडप सज चुका था दूल्हन शादी के जोड़े में दूल्हे का इंतजार कर रही थी। तभी दूल्हा पेशाब करने का बहाना बना वहां से फरार हो गया। धीरे धीरे पूरी बारात निकल गई। इतना ही नहीं बहन सुभीता की शादी टूटी तो भाई पंकज को भी इसकी सजा मिली। बहन की शादी के 2 दिन बाद ही भाई की शादी झुंझुनूं के बजावा निवासी कंचन से होनी थी। लेकिन फरार दूल्हे ने दुल्हन सुभीता की भाभी से जाकर शादी रचा ली। सुभिता के पिता सुरजाराम का कहना है कि सगाई के समय 60 लोगों को नकद रुपए दिए थे। दहेज के रूप में सारा सामान देने की भी बात हुई थी। बारात आई और दूल्हा पक्ष वरमाला तक लेकर नहीं आया। कहीं से रात को 10 बजे वरमाला का इंतजाम किया गया। एस पी कुंवर राष्ट्रदीप ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

Related Video