गर्लफ्रेंड ने की ऐसी जिद कि BF ने पूरे परिवार को मार डाला, 2 महीने तक पड़ी रहीं लाशे..किसी को भनक तक नहीं लगी

 वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश का देवास जिला जहां जगह जगह दीवारों पर पोस्टर लगे हुए हैं। 5 लोगों की गुमशुदगी के। 3 भाई बहन और उनके माता पिता 13 मई 2021 को रहस्यमई ढंग से गायब हो गए। परिवार के लोगों ने खूब ढूंढा लेकिन 5 लोगों का कहीं पता नहीं चला। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई और शुरु हुई तहतकीकात। कहानी बहुत खौफनाक है। 

| Updated : Jun 30 2021, 06:31 PM
Share this Video

 वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश का देवास जिला जहां जगह जगह दीवारों पर पोस्टर लगे हुए हैं। 5 लोगों की गुमशुदगी के। 3 भाई बहन और उनके माता पिता 13 मई 2021 को रहस्यमई ढंग से गायब हो गए। परिवार के लोगों ने खूब ढूंढा लेकिन 5 लोगों का कहीं पता नहीं चला। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई और शुरु हुई तहतकीकात। कहानी बहुत खौफनाक है। कहानी का पटाक्षेप किया उस फोटो ने जो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था।  दरअसल ये पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। जहां इस आदिवासी परिवार की लड़की रुपाली और गांव के दबंग का बेटा सुरेंद्र के बीच सालों से लव अफेयर चल रहा था। रुपाली जब भी शादी की बात कहती सुरेंद्र मुकर जाता। लेकिन इसी बीच सुरेंद्र की शादी कहीं और तय हो गई। रुपाली इस शादी में रुकावट बन रहीं थी।  आरोपी ने रूपाली को रास्ते से हटाने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया। इस क्राइम सीन को सुन आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। 13 मई की रात सुरेंद्र ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर इस हत्याकांड का प्लान बनाया। इन दोनों ने पांचों का पहले रस्सी से गला दबाया फिर रॉड से सिर पर वार किया। सभी को मारकर  10 फीट गहरे गड्ढे में दफाना दिया। इतना ही नहीं शवों को गलाने के लिए उनके कपड़े हटाकर यूरिया और नमक भी डाला गया। ये कहानी अभी खत्म नहीं हुई। हत्यारे सुरेंद्र ने पूरे परिवार को मारने के बाद मृतका रुपाली का मोबाइल खुद इस्तेमाल किया। किसी को शक ना इसके लिए वो रूपाली के नंबर से रोज स्टेटस और मैसेज करता रहता था। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब आरोपी ने रुपाली के फोन से उसका एक पुराना फोटो सोशल मीडिया अपलोड कर दिया। यहीं से पुलिस को उस पर शक शुरू हो गया। पुलिस ने इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की।। शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही दो दबंग हुकुमसिंह चौहान के खेत में काम करने वाले एक शख्स से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने खेत में दफनाए पांचों शवों के बारे में बताया। जिसके बाद शुरु हुई खुदाई। जहां से एक एक 5 लाशें निकली। इन लाशों की हालत इतनी भयानक थी कि पुलिस भी डर गई। एक ही परिवार के 5 लोगों के नरकंकाल मिले।  पुलिस ने  हुकुमसिंह 25 साल के पोते सुरेंद्र सिंह और उसके छोटे भाई भुरू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ने टूट गए और जुर्म कबूलते हुए सारी कहानी बयां कर दी। आरोपियों के लिए फांसी की मांग की जा रही है। 

Related Video