Monsoon Update : केरल समेत कई राज्य में बारिश लाई आफत, क्या है महाराष्ट्र और दिल्ली का हाल
भारी मानसूनी बारिश के चलते कई राज्यों में जन जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त है। इस बीच तमाम जगहों पर फसलों को भी नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र में 5 लोगों की मौत की वजह भी बारिश ही बनी। केरल और कई अन्य जगहों पर रेल और सड़क यातायात भी बारिश की वजह से प्रभावित है।