Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को महाकुंभ 2025 की भव्य शुरुआत हुई। आज शाही स्नान का दूसरा दिन है। इसे अमृत स्नान कहा जा रहा है। मकर संक्रांति होने के चलते आज के स्नान का महत्व अधिक है। विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं।