MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh

छत्तीसगढ समाचार

फीचर्डउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडराजस्थान
महाराष्ट्रहरियाणाछत्तीसगढपंजाबमध्य प्रदेशअन्य राज्यउत्तराखण्डदिल्ली

और खबरें

लकवाग्रस्त पति भूख से न मर जाए, इसलिए महिला ने दिल पर पत्थर रखकर बेच दिया मंगलसूत्र
लकवाग्रस्त पति भूख से न मर जाए, इसलिए महिला ने दिल पर पत्थर रखकर बेच दिया मंगलसूत्र

रायपुर/भोपाल. पहली तस्वीर अमृतसर से छत्तीसगढ़ के लिए निकली एक प्रवासी महिला मजदूर की है। उसने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि मेहनत-मजदूरी करने वालों के साथ भगवान ऐसा कुछ करेगा? दूसरी तस्वीर मध्य प्रदेश के भोपाल में रहने वाली एक लाचार महिला की है। इसका पति लकवाग्रस्त है। यह महिला एक मंदिर के बाहर प्रसाद बेचकर अपने परिवार चला रही थी। बेटा किसी पेट्रोल पंप पर काम करता है। वो उतना नहीं कमाता कि घर और पिता की दवाइयों का खर्चा चल सके। बावजूद यह फैमिली जैसे-तैसे अपना काम चला रही थी कि लॉकडाउन ने उनकी जिंदगी पर जैसे पहाड़ तोड़ दिया। घर में खाने को कुछ नहीं बचा और पति की दवाइयों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था, तो महिला ने दु:खी होकर 5000 रुपए में अपना मंगलसूत्र बेच दिया। लॉकडाउन में गरीबों की बेबसी दिखातीं तस्वीरें..

पुलिस ने बीच सड़क युवक को लाठियों से किया छलनी, घर से बाहर निकलने की मिली खौफनाक सजा
01:23
Now Playing
पुलिस ने बीच सड़क युवक को लाठियों से किया छलनी, घर से बाहर निकलने की मिली खौफनाक सजा

वीडियो डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां एक पुलिस अफसर नितिन उपाध्याय ने एक युवक की उसकी मां के सामने ही बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी ने आव देखा ना ताव बस दना दन लाठियों की बारिश कर दी। मां ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो पुलिस कर्मी ने मां के धक्का दे दिया

थानेदार का अमानवीय चेहरा: राह चलते लोगों को जानवरों सा पीटा, मां के सामने बेटे को मार-मार किया अधमरा
थानेदार का अमानवीय चेहरा: राह चलते लोगों को जानवरों सा पीटा, मां के सामने बेटे को मार-मार किया अधमरा

रायपुर (छत्तीसगढ़). एक तरफ जहां पुलिसकर्मी कोरोना के कहर में अपना जान जोखिम में डाल दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस दौरान छत्तीसगढ़ के एक पुलिस अफसर की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक मां के सामने उसके बेटे को बेरहमी से पीट रहा है। इतना ही नहीं जो भी राह से गुजर रहा है, थानेदार साहब उस पर डंडे बरसाते रहे।
 

रियल मर्दानी: गर्भवती होने पर भी एके-47 लिए नक्सलियों से लोहा लेती रही यह लेडी कमांडो, अब बनी मां
रियल मर्दानी: गर्भवती होने पर भी एके-47 लिए नक्सलियों से लोहा लेती रही यह लेडी कमांडो, अब बनी मां

बस्तर, छत्तीसगढ़. किसी गर्भवती के लिए भारी काम करना भी जोखिम माना जाता है, लेकिन यह लेडी कमांडो कंधे पर एके-47 उठाए दुर्गम जंगलों में घूमती रही। वो उन खतरनाक जंगलों में, जो नक्सलियों के गढ़ माने जाते हैं। ये हैं दंतेश्वरी फाइटर्स की कमांडो सुनैना पटेल। ये अब मां बन गई हैं। सुनैना ने एक बेटी को जन्म दिया है। वे कहती हैं कि उन्होंने पहले भी अपनी ड्यूटी को शिद्दत से निभाया और अब बेटी होने के बाद भी निभाएंगी। बता दें कि गर्भवती होने के बावजूद सुनैना 7 महीने तक गश्त करती रहीं। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने सुनैना की तारीफ की है। इस कमांडो के ऊपर कोई दबाव नहीं था। हकीकत तो यह है कि पुलिस विभाग को मालूम ही नहीं था कि उसकी जाबांज लेडी कमांडो गर्भवती है। क्योंकि उसने खुद यह जानकारी विभाग को नहीं दी थी। इसके पीछे सिर्फ इतनी सी वजह थी..क्योंकि वो अपनी ड्यूटी से पीछे नहीं हटना चाहती थी। अब जबकि यह मामला सामने आया है, तो पुलिस विभाग ने अपनी लेडी कमांडो के साहस को सैल्यूट करते हुए फील्ड ड्यूटी से अलग किया है। दंतेवाड़ा के SP अभिषेक पल्लव ने asianetnews हिंदी को बताया था कि यही लोग पुलिस की शक्ति हैं। जो हर परिस्थिति में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। पढ़िये रियल मर्दानी की कहानी..
 

खुशियां लाया लॉकडाउन: 10 साल बाद मां-बाप से मिला बेटा, उम्मीद खो चुके पिता बोले-यह तो कोई चमत्कार है
खुशियां लाया लॉकडाउन: 10 साल बाद मां-बाप से मिला बेटा, उम्मीद खो चुके पिता बोले-यह तो कोई चमत्कार है

यह कोरोना वायरस और लॉकडाउन एक मजदूर परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। जहां एक मां-बाप को उनका 10 साल से लापता बेटा वापस मिल गया। 

आगे बेटी का इंतजार कर रही थी मौत, पीछे चंद कदम दूर थी मां, दिल दहलाने वाला मंजर
आगे बेटी का इंतजार कर रही थी मौत, पीछे चंद कदम दूर थी मां, दिल दहलाने वाला मंजर

ये दो हादसे जिंदगी और मौत के बीच की दूरियां दिखाते हैं। वैसे, ज्यादातर हादसे लापरवाही की वजह से होते हैं। इन दोनों हादसों में भी लापरवाही दिखाई दी। एक में ट्रक ड्राइवर काल बन गया, तो दूसरे में तेज रफ्तार कार और बेपरवाह जा रहा साइकिल सवार। एक हादसा पंजाब के मोगा में हुआ, तो दूसरा छत्तीसगढ़ के महासमुंद में। मोगा में मां की आंखों के सामने बेटी को ट्रक ने कुचल दिया, तो महासमुंद में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

लॉकडाउन की ये शॉकिंग तस्वीरें कई पीढ़ियों तक याद रखी जाएंगी, जब ट्रकों में बच्चों को यूं ऊपर फेंका गया
लॉकडाउन की ये शॉकिंग तस्वीरें कई पीढ़ियों तक याद रखी जाएंगी, जब ट्रकों में बच्चों को यूं ऊपर फेंका गया

रायपुर, छत्तीसगढ़. ऐसे दृश्य बेशक अब देखने को नहीं मिल रहे, लेकिन ये तस्वीरें कई पीढ़ियों तक लोगों के किस्सों में शामिल रहेंगी। लॉकडाउन में काम-काज बंद होने से भूखों मरने की नौबत आने पर अपने-अपने गावों की ओर भागते प्रवासी मजदूरों ने अपनी जिंदगी तक दांव पर लगा दी थी। ट्रकों पर लोग यूं सवार हुए, मानों वे कोई सामान हों। बच्चों को ऐसे लटकाकर ट्रकों पर फेंका गया, जैसे वो कोई खिलौना हों। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में छत्तीसगढ़, बिहार, यूपी, झारखंड आदि राज्यों के सबसे ज्यादा मजदूर काम करते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते जब 25 मार्च को लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि आगे जिंदगी और भी कठिन हो जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लाखों मजदूर वापस लौटे हैं। जबकि यहां संक्रमण की दर बहुत कम है। यहां अब तक 668 के आसपास ही संक्रमित मिले हैं। देश में यह आंकड़ा 2.27 लाख को पार कर चुका है। बता दें कि लॉकडाउन 4 चरणों में 68 दिन रहा यानी 30 जून तक रहा। अब सरकार ने लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस जारी की है। यानी अब तीन चरणों में लॉकडाउन खोलने का प्लान है। तस्वीरें में देखिए ट्रकों पर सवार जिंदगी की भागमभाग..

NGO का काम दिलाने के बहाने अपने चेंबर में महिला को ले जाते थे कलेक्टर साब..चौंकाने वाला खुलासा
NGO का काम दिलाने के बहाने अपने चेंबर में महिला को ले जाते थे कलेक्टर साब..चौंकाने वाला खुलासा

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. जांजगीर-चांपा के कलेक्टर रहे जनक पाठक पर एक महिला के सनसनीखेज आरोप के बाद प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कंप गया है। महिला ने आईएस पर कई बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को अश्लील फोटोज, मैसेज और बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग सौंपी है। महिला ने कहा कि पाठक ने उसके NGO को प्रोजेक्ट दिलाने के बहाने चेंबर में शारीरिक शोषण किया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वो अपनी समस्या लेकर पाठक से मिली थी। तब वो जांजगीर-चांपा में कलेक्टर थे। इसके बाद पाठक से उसकी बातचीत होने लगी। पाठक ने उसे एनजीओ का काम दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 15 मई को कलेक्टोरेट में पाठक ने अपने चेंबर के रेस्ट रूम में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जानिए पूरी कहानी..

अजीत जोगी ने जताई थी यह आखरी इच्छा, उनके निधन के 5 दिन बाद बेटे ने की पूरी..यह चाहते थे जोगी
अजीत जोगी ने जताई थी यह आखरी इच्छा, उनके निधन के 5 दिन बाद बेटे ने की पूरी..यह चाहते थे जोगी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन को आज पूरे पांच दिन हो गए। उनके बेटे अमित जोगी ने अपने परिजनों की मौजूदगी में एक कलश यात्रा निकली। इस कलश में कब्र की मिट्टी रख यात्रा मुक्तिधाम से लेकर अमरकंटक के रामघाट, नर्मदा, अरंडी संगम, सोन नदी में विसर्जित किया गया। तथा यहीं पिता का पिण्डदान भी किया गया।
 

जब घर की याद सताने लगी..तो फूट-फूटकर रो पड़ी महिला, लॉकडाउन में ऐसी फंसी कि जीना मुश्किल हो गया
जब घर की याद सताने लगी..तो फूट-फूटकर रो पड़ी महिला, लॉकडाउन में ऐसी फंसी कि जीना मुश्किल हो गया

रायपुर/अमृतसर. जब कोई घर से दूर हो और रहने-खाने के कोई ठिकाने न हों, तो सोचिए उस पर क्या बीतती होगी? लॉकडाउन में फंसे हजारों मजदूरों के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। बेशक अब लाखों मजदूर जैसे-तैसे मुसीबत उठाकर अपने घर पहुंच गए हों, लेकिन हजारों मजदूर अभी भी घर से दूर हैं। यह तस्वीर छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक प्रवासी महिला मजदूर की है, जो पंजाब के अमृतसर में फंसी हुई थी। वो अपने घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन व्यवस्था नहीं हो पाने से फूट-फूटकर रो पड़ी। बता दें कि कई राज्यों ने लॉकडाउन में छूट दी है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी सख्ती है। लॉकडाउन खुलने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख को पार कर चुकी है। वहीं, इस बीमारी से अब तक 5600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आइए देखते हैं लॉकडाउन के दौरान की कुछ तस्वीरें..

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 157
  • 158
  • 159
  • 160
  • 161
  • 162
  • 163
  • 164
  • 165
  • ...
  • 202
  • 203
  • 204
  • next >
Top Stories