MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh

छत्तीसगढ समाचार

फीचर्डउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडराजस्थान
महाराष्ट्रहरियाणाछत्तीसगढपंजाबमध्य प्रदेशअन्य राज्यउत्तराखण्डदिल्ली

और खबरें

डबल मर्डर: जब युवक को हुआ अपनी पड़ोसिन से प्यार, प्रेमिका के भाइयों को फूटी आंख नहीं सुहाई इनकी प्रेम कहानी
डबल मर्डर: जब युवक को हुआ अपनी पड़ोसिन से प्यार, प्रेमिका के भाइयों को फूटी आंख नहीं सुहाई इनकी प्रेम कहानी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रेम प्रसंग के चलते हुए डबल मर्डर के तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी की बहन से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह उन्हें पसंद नहीं था। दोनों परिवारों में पहले भी इसी बात को लेकर झगड़ा हो चुका था। 2 जून को युवक और उसका पिता तालाब पर जा रहे थे। इसी दौरान लड़की के तीनों भाइयों ने उन्हें घेरकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। आरोपी सिर्फ युवक को सबक सिखाना चाहते थे, लेकिन अपने बेटे को पिटता देख पिता बीच-बचाव करने आ पहुंचा। ऐसे में गुस्से में आरोपियों ने उसे भी मार डाला।

नक्सलियों ने घर से खींचकर पुलिसवाले को तीरों से किया छलनी..मां-बाप बचाने दौड़े, तो उन्हें भी कर दिया अधमरा
नक्सलियों ने घर से खींचकर पुलिसवाले को तीरों से किया छलनी..मां-बाप बचाने दौड़े, तो उन्हें भी कर दिया अधमरा

यह भयानक तस्वीर छत्तीसगढ़ में जड़ जमाए बैठे नक्सलवाद को दिखाती है। बुधवार रात 60 से ज्यादा नक्सलियों ने बीजापुर जिले के एक गांव में रहने वाले एक जवानी की बेरहमी से हत्या कर दी। जवान मेडिकल लीव पर घर आया हुआ था। नक्सली इसके पुलिस में होने से गुस्से में थे। अपने बेटे को बचाने आए मां-बाप को भी नक्सलियों ने तीरों से घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

आधी रात घबरा उठी बेटी, पर मां-बाप कुछ न कर सके, अगले दिन 5 किमी यूं लटकाकर नदी तक पहुंचे..
आधी रात घबरा उठी बेटी, पर मां-बाप कुछ न कर सके, अगले दिन 5 किमी यूं लटकाकर नदी तक पहुंचे..

कांकेर, छत्तीसगढ़. यह तस्वीर ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत दिखाती है। अगर कोई रात-बेरात बीमार हो जाए..तो उसे सुबह तक अपनी तकलीफ को काबू में रखना होगा। अगर नहीं रख सके, तो मौत तय है। 12 साल की यह लड़की मानकी कांकेर जिले की ग्राम पंचायत कंदाड़ी के आश्रित गांव आलदंड की रहने वाली है। दो दिन पहले रात को अचानक इसकी तबीयत खराब हो गई। उसे डॉक्टर के पास ले जाना उस समय संभव नहीं था। गांव में कोई स्वास्थ्य सेवा नहीं है। लिहाजा, मजबूरी में मानकी को रातभर तकलीफ झेलनी पड़ी। इस दौरान परिजनों ने भी जागकर रात काटी। सुबह होते ही परिजन उसे कंधों पर टांगकर इलाज के लिए निकल पड़े। करीब 5 किमी उसे ऐसे ही लटकाकर नदी तक ले गए। वहां, उन्हें घंटेभर तक नाव का इंतजार करना पड़ा। नदी पार करके 6 किमी दूर छोटेबेठिया उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनके गांव से उपस्वास्थ्य केंद्र की दूरी करीब 14 किमी है। आगे पढ़िये इसी खबर के बारे में...
 

CM हाउस के सामने खुद को आग लगाने वाले शख्स को सरकार ने बताया पागल, पत्नी ने कहा-हम गरीब हैं..खाने को कुछ नहीं
CM हाउस के सामने खुद को आग लगाने वाले शख्स को सरकार ने बताया पागल, पत्नी ने कहा-हम गरीब हैं..खाने को कुछ नहीं

रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के बाहर खुद को आग लगाने वाले शख्स को लेकर उसकी पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस शख्स को प्रशासन ने मानसिक रूप से बीमार बताया था। लेकिन उसकी पत्नी ने कहा कि उसका पति पागल नहीं है। वो बेरोजगारी से परेशान है। पड़ोसियों की मेहरबानी से उसका परिवार चल रहा है। इस मामले में प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच की समय सीमा एक महीने तय की गई है।
 

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा बेरोजगार लेखक..सिक्योरिटी गार्ड ने नहीं जाने दिया अंदर..तो खुद को लगा ली आग
मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा बेरोजगार लेखक..सिक्योरिटी गार्ड ने नहीं जाने दिया अंदर..तो खुद को लगा ली आग

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास के बाहर एक शख्स ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जाता है। लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि वो बेरोजगार है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री से मिलने आया था। लेकिन जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर नहीं जाने दिया, तो उसने गुस्से में खुद को आग लगा ली। युवक अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया था।

अंधविश्वास की कहानी: लड़की पर गिरी गाज..वो दर्द से तड़प रही थी और लोगों ने उसे गोबर में गाड़ दिया
01:02
Now Playing
अंधविश्वास की कहानी: लड़की पर गिरी गाज..वो दर्द से तड़प रही थी और लोगों ने उसे गोबर में गाड़ दिया

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हुई एक लड़की सहित 3 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय गोबर में गाड़ने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार थाने के तहत आने वाले एक गांव का है। जब तीनों को अंधविश्वास के इस तौर-तरीके वाले उपचार से फायदा नहीं मिला, तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि पिछले दिनों बिहार, झारखंड और यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। बारिश के मौसम में बिजली गिरन की घटनाएं ज्यादा होती हैं।

घर की छत पर छिपा था खतरनाक कोबरा , 8 महीने बाद ऐसे निकाला बाहर
01:23
Now Playing
घर की छत पर छिपा था खतरनाक कोबरा , 8 महीने बाद ऐसे निकाला बाहर

वीडियो डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव में एक शख्स की घर की छत पर पिछले 8 महीने से कोबरा छिपा हुआ था। आस-पास  के लोग इससे दहशत में जीने को मजबूर थे। मुश्किल से रेस्क्यू कर छत में तोड़फोड़ कर इसे बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम के सफल प्रयास से इसे पकड़ लिया गया है। 
 

मैंने मां का दूध पीया है..कोरोना क्या बिगाड़ लेगा...संक्रमित मां की गोद में 16 दिन रहने वाले आयुष की कहानी
मैंने मां का दूध पीया है..कोरोना क्या बिगाड़ लेगा...संक्रमित मां की गोद में 16 दिन रहने वाले आयुष की कहानी

संक्रमण उम्र का कोई लिहाज नहीं करता। बच्चे के जन्म लेते ही संक्रमण उसे भी जकड़ लेता है। लेकिन यह इंसान के हौसलों की बानगी है कि अब कोरोना हारता जा रहा है। यह मां-बच्चा भी इसी का उदाहरण है। इस बच्चे के जन्म लेते ही मां के कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी। बच्चे को मां से दूर नहीं किया जा सकता था, लिहाजा दोनों 16 दिन साथ मिलकर कोरोना से लड़े। अब दोनों पूरी तरह ठीक हैं। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है।

प्रेमिका के सब्र का पहाड़ टूटने की खबर लगते ही डॉक्टर प्रेमी हो गया क्वारेंटाइन
प्रेमिका के सब्र का पहाड़ टूटने की खबर लगते ही डॉक्टर प्रेमी हो गया क्वारेंटाइन

शादी का झांसा देकर अपनी प्रेमिका को लंबे समय से धोखा दे रहा प्रेमी अब पुलिस केस में फंस गया है। 28 साल की प्रेमिका आयुर्वेद की डॉक्टर है। वहीं, प्रेमी ने MBBS किया हुआ है। अभी वो पीजी की पढ़ाई कर रहा है। दोनों की पहचान सालभर पहले हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। इस बीच डॉक्टर ने कई बार प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब शादी की बात होती, तो टाल देता। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा। फिलहाल, आरोपी डॉक्टर क्वारेंटाइन है।

14 साल की लड़की के साथ रेप में नाकाम रहे हैवानों ने उसे जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
14 साल की लड़की के साथ रेप में नाकाम रहे हैवानों ने उसे जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में खेत पर बकरी चराने गई 14 साल की बच्ची के साथ रेप में नाकाम रहे दो आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। दो दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए। इसमें उसने गांव के ही दो युवकों पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया। मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 154
  • 155
  • 156
  • 157
  • 158
  • 159
  • 160
  • 161
  • 162
  • ...
  • 202
  • 203
  • 204
  • next >
Top Stories