MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh

छत्तीसगढ समाचार

फीचर्डउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडराजस्थान
महाराष्ट्रहरियाणाछत्तीसगढपंजाबमध्य प्रदेशअन्य राज्यउत्तराखण्डदिल्ली

और खबरें

गर्भवती पत्नी दर्द से तड़प रही थी और 'पति' तंत्र-मंत्र करा रहा था, लेकिन बाद में तांत्रिक की ही चढ़ गई बलि
गर्भवती पत्नी दर्द से तड़प रही थी और 'पति' तंत्र-मंत्र करा रहा था, लेकिन बाद में तांत्रिक की ही चढ़ गई बलि

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़. तंत्र-मंत्र के बावजूद नवजात की मौत से आक्रोशित एक शख्स ने तांत्रिक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इससे पहले भी आरोपी के दो बच्चों की जन्म के तत्काल बाद ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लग रहा था कि तांत्रिक(बैगा) ने कुछ गलत तंत्र-मंत्र किया है, जिससे उसका बच्चा नहीं बच सका। घटना रविवार की है। मामला  कुआकोंडा थाना क्षेत्र के गोलागुड़ा गांव की है। यहां रहने वाले हिड़मा सोढ़ी की पत्नी सोनी गर्भवती थी। शनिवार रात उसे प्रसव पीड़ा हुई। इससे पहले हिड़मा ने एक तांत्रिक देवा मरकाम को बुलाकर तंत्र-मंत्र कराया था, ताकि उसका बच्चा स्वस्थ्य पैदा हो। तांत्रिक ने देररात तक तंत्र-मंत्र किया और रविवार सुबह घर चला गया। इस बीच सोनी ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन वो 2 घंटे बाद ही चल बसा। आगे जानिए फिर क्या हुआ..
 

100 साल की मां को चरपाई पर लेटाकर बैंक पहुंची 60 साल की बेटी..यह होती है गरीबों की मजबूरी
100 साल की मां को चरपाई पर लेटाकर बैंक पहुंची 60 साल की बेटी..यह होती है गरीबों की मजबूरी

महासमुंद, छत्तीसगढ़. यह तस्वीर सरकारी कामकाज के तौर-तरीके को दिखाती है। करीब 100 साल की मां को चारपाई पर लिटाकर उसकी 60 वर्षीय बेटी बैंक पहुंची। मामला वृद्धा पेंशन से जुड़ा हुआ है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने सरकारी व्यवस्थाओं पर कटाक्ष शुरू कर दिए। मामला खरियार ब्लॉक से जुड़ा हुआ है। चारपाई पर लेटी हैं भले बाग और चारपाई खींच रही हैं उनकी बेटी पूंजीमती। नाम बेशक बेटी का पूंजीमती है, लेकिन उनके एक-एक रुपया कीमती है। वृद्धा का जन-धन खाता है। इसमें 500 रुपए की तीन किश्ते जमा हो गई थीं। बैंकवालों ने कहा था कि पेंशन चाहिए, तो वेरिफिकेशन के लिए वृद्धा को बैंक आना होगा। मजबूरी में उनकी बेटी घर से करीब 500 मीटर दूर बैंक तक मां को चारपाई पर लिटाकर ले गई। वहां बैंकवालों ने वृद्धा का अंगूठा लिया, तब कहीं पेंशन मिल सकी।
 

पिता ने पहले डेढ़ साल की मासूम बेटी को फांसी पर लटकाया,  फिर पत्नी को दी मौत..आखिर में खुद भी मर गया
पिता ने पहले डेढ़ साल की मासूम बेटी को फांसी पर लटकाया, फिर पत्नी को दी मौत..आखिर में खुद भी मर गया

छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पूरा परिवार डेढ़ साल की मासूम बच्ची सहित फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति कभी सरपंच था, फिर उसे पत्नी को जनपद सदस्य बनवा दिया..यह बात विरोधियों को नहीं हुई हजम
पति कभी सरपंच था, फिर उसे पत्नी को जनपद सदस्य बनवा दिया..यह बात विरोधियों को नहीं हुई हजम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में चुनावी रंजिश में एक पूर्व सरपंच की जान चली गई। विरोधियों ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सरपंच की पत्नी इस समय बालोद जनपद की सदस्य है। मृतक पुलिस विरोधियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करके लौट रहा था। तभी गांव में लोगों ने उसे घेर लिया। उस पर लाठियों-डंडों से हमला कर दिया। उसे बचाने आए भाई पर भी हमला किया गया।

आज भी गड्ढे का पानी पीने को मजबूर हैं यहां के लोग, दुखी होकर बोले-हम गरीबों की खबर कोई नहीं लेता
आज भी गड्ढे का पानी पीने को मजबूर हैं यहां के लोग, दुखी होकर बोले-हम गरीबों की खबर कोई नहीं लेता

दंतेवाडा़ (छत्तीसगढ). दंतेवाड़ा जिला नक्सलियों के लिए जाना जाता है। जिले के कई गांवों के लोगों का जीवन कितना कठिन है, ये बाहरी दुनिया को नहीं पता। आज भी सैंकड़ों गांव के लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि आदिवासी गड्ढों से पानी निकालकर उसको पीने को मजबूर हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो इन गरीब परिवारों की बेबसी को दिखाती हैं।

रात 3.05 बजे बुआ के पास आया कॉल-'मैंने तुम्हारी भतीजी का मर्डर कर दिया है, लाश शिव मंदिर चौक पर मिलेगी'
रात 3.05 बजे बुआ के पास आया कॉल-'मैंने तुम्हारी भतीजी का मर्डर कर दिया है, लाश शिव मंदिर चौक पर मिलेगी'

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद एक शख्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वो लगातार 16 साल की लड़की को छेड़ता रहा। उसने लड़की और उसके परिजनों में खौफ पैदा कर दिया था। आरोपी लगातार लड़की का पीछा करता था। अब उसने लड़की का मर्डर कर दिया। आरोपी के खिलाफ लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटने के बाद भी वो लड़की को परेशान कर रहा था। इसे देखते हुए पिता ने बेटी को उसकी बुआ के घर भेज दिया था। मामला कोटा क्षेत्र के लमेर गांव का है। आरोपी ने 20 दिन पहले लड़की के पिता को फोन करके केस वापस लेने के लिए धमकाया था। उसने कहा था कि अगर केस वापस नहीं लिया, तो वो लड़की की हत्या कर देगा। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र के कछार गांव की रहने वाली वंशिका उर्फ मुस्कान 11वीं की छात्रा थी। पिता मनहरण मानिकपुरी ने आरोपी के डर से बेटी को बुआ प्रिया मानिकपुरी के घर कोटा क्षेत्र के ग्राम लमेर में भेज दिया था। गुरुवार रात करीब 3.05 बजे आरोपी ने बुआ को फोन करके बताया कि उसकी भतीजी की हत्या कर दी है। लाश शिव मंदिर चौक पर पड़ी है। 

मालिकों को सिर्फ काम से मतलब, मजदूर मरते हैं, तो मरें..बंधक बनाकर रखी गई एक फैमिली का दर्द
मालिकों को सिर्फ काम से मतलब, मजदूर मरते हैं, तो मरें..बंधक बनाकर रखी गई एक फैमिली का दर्द

मुंगली, छत्तीसगढ़. कोरोना संक्रमण काल में गरीबों की हालत बेहद दयनीय हो गई है। काम-धंधा बंद होने से वे दाने-दाने को मोहताज हैं। लाखों मजदूर जिंदगी की उम्मीद में अपने घरों को लौट आए और अभी भी हजारों मजदूरों की घर वापसी जारी है। ऐसे समय में जब गरीबों को मदद की जरूरत है, कुछ मालिक उनका शोषण करने से बाज नहीं आ रहे। यह मामला भी एक ऐसे ही मालिक से जुड़ा है। इस मजदूर फैमिली ने एक वीडियो जारी करके सरकार से मदद मांगी है। इसमें कहा जा रहा है कि उसे ईंट-भट्टा मालिक ने बंधकर बनाकर रखा हुआ है। वो उसे घर नहीं जाने दे रहा है। ये फैमिली पिछले 6 महीने से बंधक बनाकर रखी गई है। मामला यूपी के अंबेडकर नगर जिले के बंदीपुर गांव का है। इस श्रमिक ने वीडियो में बताया कि छत्तीसगढ़ के मुंगेली और बालौदाबाजार के कई मजदूरों को ईंट-भट्टा मालिकों ने बांधकर रखा हुआ है। लॉकडाउन में जब उन्होंने घर वापसी चाही, तो उन्हें मारा-पीटा गया। मजदूर भाग न जाएं, इसलिए सिक्योरिटी गार्ड लगा रखे हैं।

भयानाक हादसा: पलक झपकते ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत, एक चूक से गई तीनों की जान..कार के उड़े परखच्चे
भयानाक हादसा: पलक झपकते ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत, एक चूक से गई तीनों की जान..कार के उड़े परखच्चे

छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां स्पीड में आ रही स्कॉर्पियो  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिजिकल रिलेशन से भागता था पति, पत्नी को आ गया गुस्सा और फिर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया
फिजिकल रिलेशन से भागता था पति, पत्नी को आ गया गुस्सा और फिर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक पत्नी ने पति को इसलिए जिंदा जला दिया, क्योंकि वो फिजिकल रिलेशन से बचता था। पत्नी को लगने लगा था कि उसके पति का कहीं और चक्कर है। गुस्से में आकर महिला ने पति को सोते वक्त जला दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना पुरानी है। महिला अपने पति के शराब पीने की आदत से परेशान थी। कई बार उसे समझाया, लेकिन जब वो नहीं माना, तो पत्नी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। ये दोनों मामले पारिवारिक कलह का चरम दिखाते हैं।

नये कुएं के प्लास्टर को बारिश से बचाने मालिक ने पॉलिथीन से ढंक दिया, सुबह कुआं 4 लोगों को लील गया
नये कुएं के प्लास्टर को बारिश से बचाने मालिक ने पॉलिथीन से ढंक दिया, सुबह कुआं 4 लोगों को लील गया

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में नये कुएं में रिसी जहरीली गैस ने 4 लोगों की जान ले ली। खेत का मालिक सबसे पहले कुएं में उतरा था। वो देखना गया था कि कुआं कैसा खुदा है। जब वो ऊपर नहीं आया, तो एक-एक करके तीन अन्य लोग भी नीचे उतरे। लेकिन उनमें से जब कोई ऊपर नहीं आया, तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को ऊपर निकाला। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। बताया जाता है कि कुएं के प्लास्टर को बारिश से बचाने मालिक ने उसे पॉलिथीन से ढंक दिया था। इससे कुएं में बनी मीथेन गैस बाहर नहीं निकल सकी।

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 156
  • 157
  • 158
  • 159
  • 160
  • 161
  • 162
  • 163
  • 164
  • ...
  • 202
  • 203
  • 204
  • next >
Top Stories