MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh

छत्तीसगढ समाचार

फीचर्डउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडराजस्थान
महाराष्ट्रहरियाणाछत्तीसगढपंजाबमध्य प्रदेशअन्य राज्यउत्तराखण्डदिल्ली

और खबरें

गोबर से मौत को मात देने का खेल, बेसुध लोगों को खुद परिजन यूं कर देते हैं दफन..यह है इसका राज़
गोबर से मौत को मात देने का खेल, बेसुध लोगों को खुद परिजन यूं कर देते हैं दफन..यह है इसका राज़

कोरबा, छत्तीसगढ़. से तस्वीरें अंधविश्वास की पराकाष्ठा हैं। यहां के लोग आकाशीय बिजली गिरने से घायल लोगों को गोबर में गाड़कर ठीक करने की कोशिश करते हैं। नतीजा, घायल तड़प-तड़पकर दम तोड़ देते हैं। छत्तीसगढ़ में अकसर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। नया मामला कोरबा के लेमरू इलाके के गढ़-उपरोड़ा गांव में सामने आया है। यहां 12 साल के एक बच्चे पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। उसके परिजन हॉस्पिटल ले जाने के बजाय उसका घर पर ही इलाज करते रहे। उसे गोबर में गाड़ दिया गया। फिर किसी चमत्कार की उम्मीद करते रहे। जब काफी देर तक उसे कोई फायदा नहीं हुआ, तब हॉस्पिटल लेकर भागे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना रविवार की बताई जाती है। 12 वर्षीय अरुण कुमार घर के बाहर पेड़ के नीचे खेल रहा था। उस दौरान बारिश हो रही थी। तभी आकाशीय बिजली उसके ऊपर आ गिरी। बच्चा बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। आगे पढ़िए इन तीनों घटनाओं के बारे में और देखिए आकाशीय बिजली गिरने की कुछ तस्वीरें...

2 रुपए किलो गोबर खरीदेगी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार, खुशी में पूरे परिवार के साथ झूला झूलने लगे CM
2 रुपए किलो गोबर खरीदेगी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार, खुशी में पूरे परिवार के साथ झूला झूलने लगे CM

रायपुर.  छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार आज सावन माह की अमावस्या को राज्यभर में मनाया जा रहा। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  अपने परिवार के साथ देसी अंदाज में हरेली का पर्व मनाया। जहां उन्होंने यहां झूला भी झूला। सीएम ने इस अवसर पर खेती किसानी के औजारों की पूजाअर्चना की और प्रदेश की खुशहाली और तरक्की का वरदान मांगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की चर्चित गोधन न्याय योजना भी लॉन्च की। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम हाऊस को एक दम गांव की तरह सजाया था।

55 साल के अधेड़ ने किया ऐसा प्यार का जादू कि 13 साल की बच्ची ने कर ली शादी, मासूम नहीं समझ पाई चाल
55 साल के अधेड़ ने किया ऐसा प्यार का जादू कि 13 साल की बच्ची ने कर ली शादी, मासूम नहीं समझ पाई चाल

कोबरा. छत्तीसगढ़ में दरिंदगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसको जानकर हर कोई शॉक्ड है। जहां 55 साल के एक अधेड़ ने 13 साल की बच्ची के साथ ऐसा झूठा प्यार का नाटक किया कि मासूम ने उसके साथ शादी तक कर ली। लेकिन, बच्ची आरोपी का असली मकसद नहीं जान पाई।

सिपाही ने अफसर को दिखाया खाकी का दम, कहा- आप भले अधिकारी हैं लेकिन ये मेरा इलाका है
00:53
Now Playing
सिपाही ने अफसर को दिखाया खाकी का दम, कहा- आप भले अधिकारी हैं लेकिन ये मेरा इलाका है

वीडियो डेस्क। छत्तीसगढ़ में कटघोरा क्षेत्र में बांकीमोंगरा में बांस बाड़ी के अंदर बांस काटने को लेकर रेंजर और बीट गार्ड में जमकर विवाद हो गया।  अपने अफसर को बीट गार्ड ने खूब खरी खोटी सुनाई यहां तक कह दिया कि थ्री स्टार लग गया पर नियमों की जानकारी नहीं रखते हो। जंगल में अवैध तरीके से बांस काटने के मामले में बीट गार्ड शेखर रात्रे ने रेंजर को सख्त लहजे में कहा, मैं इस बीट का प्रभारी हूं, मेरी जानकारी के बिना कैसे बांस की कटाई की गई। इसके बाद बीट गार्ड ने रेंजर सहित 11 मजदूरों के खिलाफ पंचनामा तैयार कर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। अपने से बड़े अफसर को कानून का पाठ पढ़ाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की हिम्मत जिस तरह दिखाई है उसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।

एक महिला मरीज ने सबके सामने ऐसा उल्टा जवाब दिया कि बात दिल को चुभ गई और IAS बनने की ठान ली
एक महिला मरीज ने सबके सामने ऐसा उल्टा जवाब दिया कि बात दिल को चुभ गई और IAS बनने की ठान ली

रायपुर, छत्तीसगढ़. कहते हैं कि देश IAS और IPS चला रहे हैं। ऐसा कहना गलत भी नहीं होगा। क्योंकि यही दो अफसर है, जिनके ऊपर सबसे ज्यादा और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। ये सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं। इनकी जरा-सी चूक या गलती पूरे सिस्टम पर भारी पड़ जाती है। वहीं, इनके अच्छे और सकारात्मक प्रयास लोकतंत्र को और मजबूत बनाते हैं। लोगों का जीवनस्तर सुधारने में मदद करते हैं। सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। ऐसी ही जिम्मेदार IAS हैं डॉ. प्रियंका शुक्ला। छत्तीसगढ़ में पदस्थ 2009 बैच की IAS अधिकारी डॉ. प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत डॉक्टरी पेशे से की थी। लेकिन एक घटना ने जिंदगी में ऐसा टर्न लिया कि सबकुछ छोड़कर आईएएस बनकर ही सांस ली। डॉ. प्रियंका शुक्ला मूलत: हरिद्वार की रहने वाली हैं। इनके पिता भी चाहते थे कि बेटी  IAS बने, लेकिन उन्होंने जिस तरह के सब्जेक्ट चुने थे, वो उन्हें मेडिकल फील्ड में ले गए। डॉक्टरी के दौरान एक महिला मरीज ने उन्हें अनजाने और नासमझी में ऐसा डांटा कि उनकी राह बदल गई। पढ़िए सक्सेस स्टोरी...

अब आकाशीय बिजली से नहीं जाएगी आपकी जान, बन गया ऐसा खास एप..खतरे से 30 मिनट पहले करेगा अलर्ट..
अब आकाशीय बिजली से नहीं जाएगी आपकी जान, बन गया ऐसा खास एप..खतरे से 30 मिनट पहले करेगा अलर्ट..

यह एप आपको बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले चेतावनी मोबाइल पर आपको देगा। जिसकी वजह से आप आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच सकते हैं। मौसम विज्ञानिकों ने इस एप को 'दामिनी' नाम दिया है।
 

दिग्विजय सिंह कहिन: राहुल गांधी ही मोदी को टक्कर दे सकते हैं, गांधी परिवार के बाहर लीडरशिप नहीं है
दिग्विजय सिंह कहिन: राहुल गांधी ही मोदी को टक्कर दे सकते हैं, गांधी परिवार के बाहर लीडरशिप नहीं है

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चाओं में आ जाते हैं। मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के चलते कमलनाथ सरकार गिरने और अब राजस्थान में सचिन पायलट की बगावत के बाद भी दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को ही मोदी को टक्कर देने वाला नेता मानते हैं। दिग्विजय गुरुवार को दिवंगत अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को सांत्वना देने पहुंचे थे।

ये हैं कांग्रेस की राज्यसभा सांसद, इन दिनों राजनीति से दूर अपने खेतों में धान बुआई कर रही हैं
ये हैं कांग्रेस की राज्यसभा सांसद, इन दिनों राजनीति से दूर अपने खेतों में धान बुआई कर रही हैं

इस समय कांग्रेस संकट के दौर से गुजर रही है। मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में सरकार हिचकोले खा रही है। कांग्रेस के सभी दिग्गज अपनी पार्टी की फिक्र में दुबले हुए जा रहे हैं, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। ये हैं राज्यसभा सांसद और प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम इन दिनों अपने खेतों में धान की बुआई करते देखी जा सकती हैं। वे मानती हैं कि यह उनकी रोजी-रोटी है, इसलिए इस पर भी ध्यान देना जरूरी है।

यहां मिला एक खतरनाक सांप...गुस्सा होने पर कर देता है हमला, जानिए इसके बारे में
यहां मिला एक खतरनाक सांप...गुस्सा होने पर कर देता है हमला, जानिए इसके बारे में

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप मिला है। यह दूसरा मामला है, जब इस प्रजाति के सांप को यहां देखा गया। इसे मालाबार पिट वाइपर कहते हैं। यह एक जहरीला सांप है। यह शिकार के वक्त या किसी आशंका को देखते हुए हमला करता है। दरअसल, लेमरू वन परिक्षेत्र में एक टीम रिसर्च कर रही है। यह सांप इसी दौरान सामने आया।

बाइक की टंकी पर बैठा था बच्चा और पीछे पत्नी, सिपाही खतरनाक ढंग से बाइक भगा रहा था और फिर..
बाइक की टंकी पर बैठा था बच्चा और पीछे पत्नी, सिपाही खतरनाक ढंग से बाइक भगा रहा था और फिर..

कांकेर, छत्तीसगढ़. यह हादसा अलर्ट करता है! जरा-सी लापरवाही काल बनकर परिवार पर टूट पड़ती है। यह  भयानक हादसा रविवार सुबह चारामा के बाबुकोहमा के पास नेशनल हाइवे पर हुआ। सिपाही बाइक की टंकी पर अपने 5 साल के मासूम और पीछे पत्नी को बैठाकर बहन के घर जा रहा था। जल्दबाजी के चक्कर में वो खतरनाक तरीके से बाइक भगा रहा था। कुछ लोगों ने आवाज देकर उसे गाड़ी धीमे चलाने की हिदायत दी। लेकिन उसने हंसकर टाल दिया। आगे जाकर उसकी बाइक बेकाबू होकर रांग साइड में पुलिया से जा टकराई। इस एक्सीडेंट में सिपाही और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन मासूम चमत्कारिक रूप से बच गया। घटना के बाद मासूम अपने मां-बाप की लाश पर बैठकर घंटों रोता रहा। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चे को उसकी बुआ के पास छोड़ा गया है। चंद मिनटों में अनाथ हो गया मासूम...

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 152
  • 153
  • 154
  • 155
  • 156
  • 157
  • 158
  • 159
  • 160
  • ...
  • 202
  • 203
  • 204
  • next >
Top Stories