मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के बीच सभी बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान ये सेलेब्स अलग-अलग काम करके अपना टाइम पास कर रहे हैं। कोई एक्सरसाइज कर रहा है, तो कोई अपनी फेवरेट डिश बना रहा है। कई सेलेब्स इन दिनों अपना कुकिंग टैलेंट भी दिखा रहे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें केक नजर आ रहा है। इस केक पर Her लिखा हुआ है, जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसी और ने नहीं बल्कि खुद मलाइका ने अपने हाथों से तैयार किया है।