Dheerendra Gopal

बीएससी (जीव विज्ञान), एमजेएमसी करने के साथ अमर उजाला से करियर की शुरूआत की। पत्रकारिता करियर के 12+ साल अमर उजाला, हिंदुस्तान, राजस्थान पत्रिका और पत्रिका टीवी जैसे कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में काम किया। अभी एशियानेट न्यूज नेटवर्क के साथ जुड़ा हुआ हूं।
  • All
  • 2429 NEWS
  • 93 PHOTOS
  • 6 VIDEOS
2528 Stories by Dheerendra Gopal

Delhi MCD Chunav Result 2022 LIVE: किसके हाथ में लोकल सरकार की कमान, कुछ देर में रूझान...

Dec 07 2022, 01:11 AM IST

Delhi MCD Chunav Results: दिल्ली की लोकल सरकार किसकी बनेगी, कुछ ही देर में यह स्पष्ट हो जाएगा। एमसीडी यानी् Municipal Corporation of Delhi के 250 वार्डों के लिए हुए चुनाव का परिणाम आज आएंगे। दिल्ली नगर निगम चुनावों में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 709 महिला उम्मीदवार हैं। बीजेपी और AAP ने सभी 250 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए थे। जबकि कांग्रेस ने 247 सीटों पर तो जेडीयू ने 23 और  AIMIM ने 15 सीटों प्रत्याशी खड़े किए थे। दिल्ली नगर निगम में हाल ही में परिसीमन हुआ था। परिसीमन के बाद ये पहला नगर निगम चुनाव हुआ है। वोटिंग के लिए 13,638 पोलिंग बूथ बनाए थे और 56 हजार EVM का उपयोग किया गया था। इस बार दिल्ली में 50.47% वोटिंग हुई है जबकि 2017 में 53.55% वोट पड़े थे। एमसीडी चुनाव की काउंटिंग की पल-पल की रिपोर्ट्स के लिए जुड़े रहें...