वीडियो: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले व्हाइट हाउस ने की भारत की तारीफ, कहा- दिल्ली जाकर देख लीजिए

PM Modi के अमेरिका दौरे से पहले व्हाइट हाउस की ओर से भारत के लोकतंत्र की तारीफ की गई। जॉन किर्बी ने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। जो इसे देखना चाहता है वह दिल्ली जाकर देख सकता है।

| Updated : Jun 06 2023, 01:08 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

White House Praises India: पीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिका ने भारत और भारतीय लोकतंत्र की जमकर तारीफ की है। अमेरिका ने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। अगर किसी को भी इसे देखना हो तो वह खुद भारत जाकर इसे देख सकता है। अमेरिका के इस बयान ने भारत के लोकतंत्र को लेकर कही जा रही तमाम बातों को खारिज कर दिया है। 

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी की ओर से कहा गया कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। यदि कोई इसे देखना चाहता है तो वह दिल्ली जाकर देख सकता है। मैं निश्चित रूप से उम्मीद करता हूं कि लोकतांत्रिक संस्थानों की ताकतों पर चर्चा होती रहनी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर कहा कि भारत-अमेरिका के मौजूदा संबंध और आगे ले जाने के लिए हैं। पूरी उम्मीद है कि गहरी, मजबूत साझेदारी और दोस्ती आगे बढ़ेगी। 

Related Video