पाकिस्तान में कैसे मनाई जाती है दिवाली? दीपोत्सव पर कैसा रहता है माहौल
वीडियो डेस्क। दिपोत्सव का त्योहार शुरु हो चुका है। 4 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। देश भर में इस त्योहार को लेकर उत्साह और उमंग है। हर घर के बाहर लगे तोरड़ फूल लड़ियां और रंगे पुते घर इस बात का प्रतीक हैं सालभर बाद आने वाले इस त्योहार के लिए लोग कितने उत्सुक रहते हैं।
वीडियो डेस्क। दिपोत्सव का त्योहार शुरु हो चुका है। 4 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। देश भर में इस त्योहार को लेकर उत्साह और उमंग है। हर घर के बाहर लगे तोरड़ फूल लड़ियां और रंगे पुते घर इस बात का प्रतीक हैं सालभर बाद आने वाले इस त्योहार के लिए लोग कितने उत्सुक रहते हैं। ये तो रही भारत की बात लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदूओं के इस त्योहार को पाकिस्तान में कैसे मनाया जाता है। पाकिस्तान में भी हिंदू परिवार दिवाली को सेलिब्रेट करते हैं। ज्यादा हिंदू आबादी वाले इलाकों में खास तरह का माहौल रहता है। यहां डेकोरेशन भी की जाती है, पटाखे भी चलाए जाते हैं। नए कपड़े पहन एक दूसरे को बधाई भी दी जाती है। हालांकि भारत में दिवाली को लोग अपने घरों में सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन पाकिस्तान में मंदिरों में दिवाली मनाई जाती है। पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है और आधिकारिक अनुमान के मुताबिक देश में करीब 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि, समुदाय देश में 90 लाख हिंदुओं के होने की बात करता है।