दिनभर की 5 वायरल खबरें

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

| Updated : Feb 05 2022, 03:24 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मछलियों को दाना खिलाती दिखी कबूतर, जीत लिया लोगों का दिल 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें कबूतर अपनी चोंच से मछलियों को खाना खिलाती नजर आई। कबूतर बारी बारी से मछलियों को दाने खिलाती रही। इस वीडियो को अभी तक हजारों बार शेयर किया जा चुका है। 

बच्चे ने लंच टाइम से पहले की प्रेयर, लोगों को भायी क्यूटनेस 
ट्विटर पर अमेरिकन किंडरगार्डन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छोटा सा बच्चा लंच से पहले प्रेयर गाता नजर आया। बच्चे की इस क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।  

बॉक्सिंग करते पिता को देख बच्ची का ऐसा रहा रिएक्शन 
फ्लोरिडा से 6 महीने की एक बच्ची का वीडियो सामने आया। इसमें बच्ची का पिता जब भी पंच मारता है, तब बच्ची खिलखिला देती है। बच्ची की हंसी का ये वीडियो लोगों को भी हंसा रहा है।

हाथी को चेन से बांधकर की पिटाई, चिल्लाता रहा बेजुबान 
श्रीलंका के एक मंदिर से ये वीडियो सामने आया है। इसमें एक हाथी को चेन से बांधकर मारते हुए दिखाया गया। इस हाथी पर 2018 में एक साधू को मारने का आरोप  है। हालांकि 15 साल के इस हाथी का ये आरोप सिद्ध नहीं हो पाया। फिर भी मंदिर में इसे बेदर्दी से पीटा जा रहा है।   

पुलिस भर्ती की दौड़ पूरी करते ही इस लड़की की मौत
यूपी के बरेली में पुलिस भर्ती दौड़ में हिस्सा लेने आई एक लड़की की ग्राउंड पर मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ दौड़ में शामिल होने आई थी। पिता बाहर उसकी सफलता का इंतजार कर रहे थे। इस बीच उन्हें बेटी की मौत की खबर दी गई। बागपत के फजलपुर सुंदर नगर की रहने वाली अंशिका सिंह आरक्षी भर्ती के लिए हो रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने बरेली आई थी। पीएसी ग्राउंड में 14 मिनट में छह राउंड लगाकर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। अंशिका ने यह दौड़ 13 मिनट और कुछ सेकेंड में पूरी कर ली। लेकिन दौड़ पूरी करने के बाद वो रेसिंग ट्रैक पर बेसुध होकर गिर गई। अफसरों ने जाकर देखा तो उसकी सांसें बंद हो चुकी थी।

Related Video