दिनभर की 5 वायरल खबरें

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया 

| Updated : Feb 05 2022, 03:24 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुर्गों की लड़ाई में मालिक हुआ बेहाल, इस अंदाज में दिया इंस्ट्रक्शन 
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो मुर्गों के बीच लड़ाई चल रही है। लड़ाई के बीच जब एक मुर्गा हारने लगता है, तब उसका मालिक उसे मुर्गों की तरह आवाज निकालकर इंस्ट्रक्शन देता नजर आया। सोशल मीडिया पर लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

युवक ने किया ऐसा डांस, ऋतिक से लेकर अमिताभ बच्चन ने की तारीफ 
टिकटोक पर कई लोग वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। इनमें से कुछ ही होते हैं, जो मशहूर होते हैं। ऐसा ही एक शख्स है, जिसका अकाउंट टिकटोक पर बाबा जैक्सन  2020 के नाम से मौजूद है। उसके माइकल जैक्सन स्टाइल में डांस वीडियो को अभी तक अमिताभ बच्चा, रवीना टंडन, ऋतिक रोशन सहित कई सेलेब्स शेयर कर चुके हैं। 

मोबाइल पर बात करती रही दादी, 9 महीने का बच्चा धोता रहा बर्तन 
मेरीलैंड में रहने वाली एक महिला ने ट्विटर पर अपने बेटे का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में 9 महीने का एक बच्चा बर्तन धोता नजर आया, जबकि उसकी दादी आराम से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। 

स्टेशन आने से ठीक पहले बोगी में चढ़ा चोर, पर्स छीन कूद गया नीचे 
स्टेशन आने से पहले लोग अपना सामान लेकर दरवाजे पर खड़े हो जाते हैं। धीमी गति में चलती इस ट्रेन का फायदा इन दिनों चोर उठा रहे हैं। आउटर से स्टेशन पहुँचने के दौरान चोर लोगों के सामान चुराकर भाग जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई के एक ट्रेन से सामने आया। जिसमें धीमी गति से चलती ट्रेन से एक चोर ने महिला का पर्स छीन लिया और  नीचे कूद गया। ये वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। 

संक्रांति पर बैल को तैयार कर निकले लोग, यूं कर दिया परफॉर्म करने से इंकार 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक बैल को तैयार कर रिवाज के नाम पर परफॉर्म करना था। लेकिन बैल इतना थक गया था कि उसने चलने से इंकार कर दिया। बता दें कि त्योहारों पर जानवरों के साथ काफी बर्बरता की जाती है। ऐसे में ये वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। 

Related Video