मथुरा के 3.81 लाख घरों से लहराएगा तिरंगा, आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारी में जुटा प्रशासन

यूपी के सभी जिलों में आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियां भी जोर शोर से शुरू हो गई हैं। कान्हा की नगरी कहे जाने वाले मथुरा में इस बार देशभक्ति का कुछ खास नजारा दिखाई देगा। लिहाजा, मथुरा जिले में लाखों तरंगे आजादी के महोत्सव के बैनर तले लाखों घरों से लहराए जाएंगे। मथुरा के जिला प्रशासन ने इसके लिए हर घर तिरंगा लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
 

/ Updated: Jun 16 2022, 02:21 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए देश एक बार फिर इंतजार की घरियां देख रहा है। उससे पहले यूपी के सभी जिलों में आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियां भी जोर शोर से शुरू हो गई हैं। कान्हा की नगरी कहे जाने वाले मथुरा में इस बार देशभक्ति का कुछ खास नजारा दिखाई देगा। लिहाजा, मथुरा जिले में लाखों तरंगे आजादी के महोत्सव के बैनर तले लाखों घरों से लहराए जाएंगे। मथुरा के जिला प्रशासन ने इसके लिए हर घर तिरंगा लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में शुरू होने वाले इस तिरंगा लगाओ अभियान में मथुरा के 3 लाख से अधिक घरों पर तिरंगा लगवाने का लक्ष्य जिला प्रशासन को सौंपा गया है। जिला प्रशासन की इन पूरी तैयारियों को लेकर मथुरा की डीपीआरओ किरण चौधरी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले आजादी के महोत्सव को देखते हुए प्रदेश भर में हर घर तिरंगा लगाओ अभियान की शुरुआत कर दी गई है। 11 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक अमृत महोत्सव के बैनर तले हर घर तिरंगा लगाने का लक्ष्य जिला प्रशासन को मिला है। आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा लगाने का क्या उद्देश्य है उसके बारे में डीपीआरओ मथुरा किरण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर पर हम लोगों को हर-हर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा साथ ही हर घर पर तिरंगा लगाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 3 लाख 81 हज़ार तिरंगा लगाने का पंचायती राज विभाग को लक्ष्य मिला है। सभी लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और नलकूपों के साथ-साथ विद्यालयों पर भी यह तिरंगा लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 3/2 का साइज रहेगा। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति को बढ़ाने के लिए हर-हर तिरंगा लगाने का लक्ष्य शासन के द्वारा मिला है वह जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।