गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, हनीप्रीत के साथ पहुंचा बागपत के बरनावा आश्रम 

40 दिनों की पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचा। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था वहां पर पूरी तरह से चाक चौबंद देखने को मिली। 

| Updated : Oct 15 2022, 11:41 AM
Share this Video

हरियाणा की सुनारिया जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 40 दिनों की पैरोल मिली है। पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम हनीप्रीत के साथ बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचा। 

गुरमीत राम रहीम को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच बरनावा के आश्रम पहुंचाया। उसे जेल से लेने के लिए हनीप्रीत, प्रीतम, हर्ष अरोड़ा और छत्रपाल अरोड़ा पहुंचे हुए थे। राम रहीम सिरसा स्थित मुख्यालय में अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से दुष्कर्म के आरोप में 20 साल कारावास की साज भुगत रहा है। 
 

Related Video