लॉकडाउन से परेशान हुई बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट, चीन को किया वॉर्न, वीडियो वायरल

सलमान खान का टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 काफी चर्चा में रहा था। इस शो में शहनाज कौर गिल को दर्शकों से खूब प्यार मिला। शहनाज अब फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बना चुकी हैं।

| Updated : Apr 24 2020, 03:16 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. सलमान खान का टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 काफी चर्चा में रहा था। इस शो में शहनाज कौर गिल को दर्शकों से खूब प्यार मिला। शहनाज अब फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बना चुकी हैं। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका एक वीडियो सॉन्ग रिलीज किया गया था, जिसमें सिद्धार्थ के साथ उनकी कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया था। अब शहनाज ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वो लॉकडाउन और कोरोना से परेशान नजर आ रही हैं और चीन को चेतावनी देते दिख रही हैं।

दरअसल, इस समय पूरा देश कोरोनोवायरस के कारण स्वास्थ्य संकट से गुजर रहा है और इस बात को सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि यह वायरस चाइना के शहर वुहान से पूरी दुनिया में फैला है। इसी वायरस के चलते शहनाज गिल ने चाइनीज बोलते हुए चीन को अंतिम चेतावनी दी है। इस वीडियो में शहनाज गिल कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि, 'ये जो चाइना वालों ने हरकत की है न मैं उनको एक ही बात बोलना चाहती हूं। बोलना नहीं चाहती चेतवानी देना चाहती हूं।' बस इतना बोलने के बाद शहनाज गिल अजीब भाषा में कुछ बोलना शुरू कर देती हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा है 'कैसा लगा?' एक्ट्रेस के वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और एक ने तो कहा कि उनकी चेतावनी से चीन डर जाएगा।

Related Video