जानें कौन हैं मां भैरवी ? जिनसे कंगना रनौत ने की अपनी तुलना

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बिकनी के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। जिसके के बाद ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। ट्रोलर्स का जवाब देते हुए कंगना ने अपनी तुलना माता भैरवी से कर दी। लेकिन क्या आप जानते हैं कौन हैं मां भैरवी कैसा है उनका स्वरूप। 

| Updated : Dec 25 2020, 12:23 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बिकनी के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। जिसके के बाद ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। ट्रोलर्स का जवाब देते हुए कंगना ने अपनी तुलना माता भैरवी से कर दी। लेकिन क्या आप जानते हैं कौन हैं मां भैरवी कैसा है उनका स्वरूप। माता त्रिपुर भैरवी का स्वरूप मां काली से मिलता-जुलता है। माता की चार भुजाएं और तीन नेत्र हैं। उनके बाल खुले हुए रहते हैं। इनका दूसरा नाम षोडशी भी है। त्रिपुर भैरवी को रूद्र भैरवी,चैतन्य भैरवी, नित्य भैरवी, भद्र भैरवी, कौलेश भैरवी, श्मशान भैरवी, संपत प्रदा भैरवी आदि नामों भी जाना जाता है।
कैसे प्रकट हुई थीं माता भैरवी
एक बार मां काली की इच्छा हुई की वह दोबारा अपना गौर वर्ण प्राप्त कर लें। यह सोचकर वह अपने स्थान से अंतर्धान हो गईं। मां काली को अपने पास न देखकर भगवान शिव चिंतित हो जाते हैं। तब महादेव ने देवऋषि नारद जी से पार्वती के विषय में पूछा।  तब नारद जी कहते हैं कि माता के दर्शन सुमेरु के उत्तर में हो सकता है। शिवजी की आज्ञा से नारद जी सुमेरु के उत्तर में मां काली को खोजते हैं। जब वे मां के पास पहुंचते हैं तो उनके समक्ष शिवजी के विवाह का प्रस्ताव रखते हैं। इससे मां काली नाराज हो जाती हैं और उनके शरीर से षोडशी विग्रह प्रकट होता है। उससे छाया विग्रह त्रिपुर भैरवी प्रकट होती हैं।
 

Related Video