जयपुर में अचानक सड़क धंसी, चलता ऑटो 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरा, खोखले विकास का VIDEO
वीडियो डेस्क। राजस्थान जयपुर में सचिवालय से एक किमी दूर चौमूं हाउस सर्किल पर शनिवार सुबह अचानक सड़क धंस गई। यहां 25 फीट गहरा और 30 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। इसमें सड़क से गुजर रहा एक ऑटो गड्ढे में समा गया। इसमें ऑटो चालक और एक महिला को मामूली चोटें आई थीं, जिनकी इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई। हादसा सुबह 6 बजे हुआ।मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के तुरंत बाद वहां एक सुरक्षा गार्ड और कुछ ऑटो चालक पहुंच गए। गड्ढे में महिला और ऑटो ड्राइवर मदद के लिए आवाज लगा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सियों, मफलर और तौलिया को जोड़ा और उसकी मदद से दोनों को बाहर निकाला। ऑटो टोंक फाटक की तरफ जा रहा था तभी हादसा हुआ।