
Donald Trump के इस सनक भरे आदेश से दुनिया हैरान, टारगेट पर रूस और चाइना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन एक पोस्ट में लिखा कि दुनिया परमाणु परीक्षण कर रही है हम भी परमाणु परीक्षण करेंगे और हम अपनी क्षमता भी दुनिया को दिखाएंगे। इसी के साथ में यह भी बोला गया कि इस बात के निर्देश उन्होंने अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन को दे दिए हैं। ट्रंप की इस पोस्ट के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर ट्रंप ने ऐसा क्यों बोला, उनके ऐसा बोलने से क्या एक नई परमाणु होड़ या परमाणु युद्ध का क्या खतरा पैदा हो सकता है? इसी के साथ तमाम मुद्दों पर विदेशी मामलों के जानकार अभिषेक खरे के द्वारा जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि किस देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं।