जोर लगाके हईशा...जब पुल में फंस गया जहाज, निकालने में छूट गया ठंड मे भी पसीना

घने कोहरे की वजह ड्राइवर को आगे की पोजिशन का पता नहीं चला। नतीजा, ट्रेलर पर लदा कबाड़ कार्गो जहाज पुल के नीचे फंसकर रह गया। यह मामला पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर का है।

| Updated : Dec 24 2019, 01:28 PM
Share this Video

वर्धमान, पश्चिम बंगाल. यह वीडियो दुर्गापुर मेनगेट के समीप ओवर ब्रिज का है। बताया जाता है कि यह कबाड़ कार्गो विमान कोलकाता से जयपुर ले जाया जा रहा था। उसे 22 पहियों के ट्रेलर पर लादा गया था। लेकिन धुंध के कारण ट्रेलर के ड्राइवर को आगे क्लियर नहीं दिखा। नतीजा, वो पुल की हाइट का अंदाजा नहीं लगा सका और जहाज पुल के नीचे अटक गया। ड्राइवर ने ट्रेलर को आगे-पीछे करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। फिर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस पहुंची और मदद के लिए कुछ सरकारी कर्मचारी। फिर मशक्कत हुई जहाज को निकालने की। इस दौरान ठंड में भी लोगों के पसीने छूटते नजर आए। उधर, इसे एक खेल-तमाशा समझकर लोगों की भीड़ लग गई। बड़ी मुश्किल से से जहाज को वहां से निकाला जा सका।

Related Video