मन की बात: 30 मिनट के कार्यक्रम में पीएम को याद रहे तेंदुआ शेर और कोरोना, नहीं किया इन लोगों का जिक्र

वीडियो डेस्क। साल 2020 में पीएम मोदी ने आखिरी बार मन की बात की। 30 मिनट तक उन्होंने देश की जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले कहा जा रहा था कि पीएम किसान आंदोलन पर अपनी बात स्पष्ट कर सकते हैं। लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। 

| Updated : Dec 27 2020, 03:22 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। साल 2020 में पीएम मोदी ने आखिरी बार मन की बात की। 30 मिनट तक उन्होंने देश की जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले कहा जा रहा था कि पीएम किसान आंदोलन पर अपनी बात स्पष्ट कर सकते हैं। लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। पीएम मोदी ने किसानों के ऊपर एक शब्द भी नहीं कहा उन्होंने कोरोना वायरस, लॉकडाउन, आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, तेंदुओं-शेरों की आबादी, समुद्र तटों की सफाई और लोगों के उन्हें भेजे गए पत्र, गुरू गोविंद सिंह के पुत्रों का जिक्र किया।  वहीं दूसरी तरफ मन की बात के दौरान किसानों ने पीएम मोदी का थाली बजाकर भी विरोध किया।पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि भारत में तेंदुओं की आबादी में साल 2014 से 2018 के बीच करीब 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इनकी संख्या 2014 में 7900 थी जो 2018 में बढ़कर 12852 हो गई। आखिरी मन की बात कार्यक्रम में लोगों को उन्हें भेजे पत्रों की चर्चा की। 

Related Video