झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने यूपी के सीएम योगी पर दिया सबसे विवादित बयान

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ती मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादास्पद बयान दिया। सोरेन पाकुड़ में जनसभा करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ''आज देश में बहुत बेटियों को जलाया जा रहा है। मुझे पता चला है कि इधर उप्र के सीएम योगी जी गेरुआ पहन कर चक्कर लगा रहे हैं। ये वो लोग हैं, भाजपा के लोग, जो शादी कम करते हैं लेकिन गेरुआ पहन कर बहु बेटियों की इज्जत लूटने का काम करते हैं। 

| Updated : Dec 18 2019, 05:20 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ती मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादास्पद बयान दिया। सोरेन पाकुड़ में जनसभा करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ''आज देश में बहुत बेटियों को जलाया जा रहा है। मुझे पता चला है कि इधर उप्र के सीएम योगी जी गेरुआ पहन कर चक्कर लगा रहे हैं। ये वो लोग हैं, भाजपा के लोग, जो शादी कम करते हैं लेकिन गेरुआ पहन कर बहु बेटियों की इज्जत लूटने का काम करते हैं। बता दें 20 दिसंबर को आखिरी चरण का मतदान होना है। झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। चार चरण हो चुके हैं। आखिरी चरण में 16 सीटों राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा पर मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आना है। इन 16 सीटों में 6 सीटों पर झामुमो, 5 पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और 2 पर जेवीएम ने जीत हासिल की थी।
 

Related Video