चलती ट्रेन से उतरते समय 52 साल के यात्री ने कर दी इतनी बड़ी गलती..और फिर घिसटता चला गया

पहले तो चलती ट्रेन से उतरना ही नहीं चाहिए। दूसरा, इस तरह की गलती खतरे को और बढ़ा देती है। यह शॉकिंग CCTV फुटेज मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन का है। जरा-सी देरी 52 वर्षीय इस शख्स की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी। मौत जैसे उसे अपनी ओर खींच रही थी, लेकिन दो देवदूतों ने उसे अपनी ओर खींचकर जान बचा ली।

| Updated : Jul 29 2020, 01:57 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. अगर जिंदगी बाकी है, तो मौत भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती। दिल दहलाने वाला यह CCTV यही दिखाता है। पहले तो चलती ट्रेन से उतरना ही नहीं चाहिए। दूसरा, इस तरह की गलती खतरे को और बढ़ा देती है। यह शॉकिंग CCTV फुटेज मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन का है। जरा-सी देरी 52 वर्षीय इस शख्स की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी। मौत जैसे उसे अपनी ओर खींच रही थी, लेकिन दो देवदूतों ने उसे अपनी ओर खींचकर जान बचा ली। हुआ यूं कि यह शख्स उल्टी दिशा में चलती ट्रेन से उतरा। इससे उसका बैलेंस बिगड़ गया। यह अच्छा रहा कि ट्रेन के साथ घिसटने के बावजूद उसने गेट का हैंडल नहीं छोड़ा, जिससे पटरियों के बीच गिरने से बच गया। इस बीच वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा बल और महाराष्ट्र सुरक्षा के बल के दो जवानों ने दौड़कर शख्स को पकड़ा और अपनी ओर खींच लिया। अगर जरा-सी भी देरी हो जाती, तो वो पटरियों के बीच जा गिरता।

Related Video