पंजाब: नशे के लिए अपना खून भी बेचा, विधवा कॉलोनी के नशेड़ी ने जब सुनाई अपनी कहानी

वीडियो डेस्क। जी मैंने नशा किया है। मैं अभी अभी नशा करके आया हूं। तभी आपसे बात कर रहा हूं। नशा न करूं तो बात भी नहीं कर पाता। उठा ही नहीं जाता। सारा शरीर ऐंठ जाता है। भयानक पीड़ा होती है। ऐसा लगता है कलेजा मुंह से बाहर आ जाएगा। एक सेकेंड भी नशे के बिना नहीं रह सकता। 

| Updated : Feb 11 2022, 03:23 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। जी मैंने नशा किया है। मैं अभी अभी नशा करके आया हूं। तभी आपसे बात कर रहा हूं। नशा न करूं तो बात भी नहीं कर पाता। उठा ही नहीं जाता। सारा शरीर ऐंठ जाता है। भयानक पीड़ा होती है। ऐसा लगता है कलेजा मुंह से बाहर आ जाएगा। एक सेकेंड भी नशे के बिना नहीं रह सकता। मकबूलपुर कालोनी का यह युवक अभी मात्र 28 साल का है, लेकिन नशे ने इसकी हालत इतनी खराब कर दी कि वह बूढ़ा नजर आता है। जितना कमाता है, सब नशे में लगा देता है। जब तक शरीर ने काम किया, चिट्टा पीया। अब शरीर कमजोर हो गया। काम कर नहीं पाता। अब केमिकल का नशा करता है। जो अपेक्षाकृत सस्ता है। यह नशा जानलेवा है। ये युवक इस बात को जानतात है लेकिन फिर भी खुद को मौत के दलदल में ढकेलने से रोक नहीं पाता। युवक को मौत बर्दाश्त है लेकिन नशा ना करने पर होने वाली पीड़ा नहीं। 
 

Related Video