'मुन्नी बदनाम हुई' पर मलाइका अरोड़ा और सोनू सूद ने किया धांसू डांस, फैंस को पसंद आ रहा ये अंदाज
वीडियो डेस्क। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और लॉकडाउन में बेबस लोगों के मसीहा बने एक्टर सोनू सूद का एक वीडियो सामने आया है। सलमान खान की फिल्म 'दबंग' में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने स्पेशल सॉन्ग 'मुन्नी बदनाम हुई' से धमाल मचाकर रख दिया था। इस गाने में मलाइका अरोड़ा के साथ बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी नजर आए थे। हाल ही में सामने आए इस वीडियो में मलाइका और सोनू सूद की जोड़ी ने एक बार फिर से मुन्नी बदनाम हुई गाने पर साथ मिलकर धूम मचा दी। इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर मलाइका और सोनू सूद साथ में मुन्नी बदनाम हुई गाने पर थिरकते नजर आए। उनके डांस और एक्सप्रेशंस ने फैंस का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।